इस कठिन समय में भारत नेपाल के साथ पूरी तरह से खड़ा है: मुख्यमंत्री रेखा

नयी दिल्ली: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मची तबाही के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत इस कठिन समय में पड़ोसी देश के साथ खड़ा है। गुप्ता ने कहा कि नेपाल में एक दर्दनाक त्रासदी हुई है और उसे हर संभव मदद दी जाएगी।

गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा, “इस कठिन समय में भारत नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है। देश में एक दर्दनाक त्रासदी हुई है, नेपाल को हर संभव मदद दी जाएगी। मैं नेपाल के सभी निवासियों की सुरक्षा और राहत के लिए प्रार्थना करती हूं।” उन्होंने कहा, “मैं भगवान पशुपतिनाथ से भी प्रार्थना करती हूं कि नेपाल को दुख की इस घड़ी से उबरने की शक्ति दें और वहां के सभी नागरिक सुरक्षित रहें और उन्हें जल्द राहत मिले।”

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि भारत सरकार नेपाल सरकार के साथ बातचीत कर रही है क्योंकि दिल्ली में कुछ ऐसे लोग हो सकते हैं, जिनके रिश्तेदार नेपाल गए होंगे। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। बुधवार को आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के तीन जिलों में भारी तबाही मचाई। इस विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढकर 270 हो गई। नेपाल पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि अधिकारी लापता हजारों लोगों की तलाश में युद्धस्तर पर जुटे हैं। लापता लोगों में 288 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button