दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सख्त आदेश, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एमसीडी को अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का निर्देश दिया है। आज दिल्ली के कई इलाकों में कार्रवाई होगी। सीएम ने कहा कि नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारी ग्राउंड पर रहें। दिल्ली के सभी पीजी हॉस्टल का सघन निरीक्षण हो, अवैध निर्माण पर कार्रवाई हो। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि बिल्डिंग रिकॉर्ड खंगाला जाए, आखिर किस वर्ष और किसके अधिकार क्षेत्र के दौरान अवैध निर्माण हुआ।

कमजोर इमारत को गिराने का शुरू

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में जहां पांच मंजिला पीजी इमारत गिरी उसके बगल वाली खतरनाक कमजोर इमारत को गिराने का शुरू हो गया है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में एमसीडी

दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने कहा, ‘दिल्ली नगर निगम पूरी तैयारी के साथ काम कर रहा है। जो कोई भी सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज करेगा या उनमें कोताही बरतेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पांच वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है और बड़े पैमाने पर जांच-पड़ताल का अभियान भी शुरू हो गया है। अब तक दिल्ली भर में 1,118 इमारतों की पहचान की जा चुकी है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button