‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 205.73 करोड़ रुपये कमाए

नयी दिल्ली: नीब करौरी बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म युवा लक्ष्मीनारायण की कहानी है जो अपनी मां की मृत्यु के बाद ईश्वर की तलाश में आध्यात्मिक यात्रा पर निकलते हैं।

जीवन, मृत्यु और मानवीय पीड़ा से जुड़े सवालों के जवाब तलाशते हुए वह उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करते हैं और अंतत? संत नीब करौरी बाबा के रूप में उनकी पहचान बनती है। नीब करौरी बाबा की प्रेम, सेवा और करुणा की शिक्षाओं ने अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया।

फिल्म में शोभिनव सत्य मुख्य भूमिका में हैं। अन्य कलाकारों में विहान शेडगे, चंदन के. आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास भी शामिल हैं। फिल्मों की कमाई पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सकल 205.73 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि इसकी शुद्ध कमाई 170 करोड़ रुपये से अधिक रही है।

फिल्म शुरूआत में 250 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई बढ़ने के बाद अब इसे 2,000 स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है। सात अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरूआत अत्यंत धीमी रही थी और पहले दो सप्ताह में इसकी कमाई बेहद कम थी। हालांकि, दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण बाद में फिल्म ने रफ्तार पकड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button