Asian Games : 17 साल की कुमकुम मोहोद ने भारत को 17वां स्वर्ण दिलाया, अब तक तीन पदक जीते, क्रिकेट में भारत पाक मुकाबला आज

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 03 Oct 2026 08:08 AM
Asian Games : 17 साल की कुमकुम मोहोद ने भारत को 17वां स्वर्ण दिलाया, अब तक तीन पदक जीते, क्रिकेट में भारत पाक मुकाबला आज

ऑडियो सुनें

कुमकुम मोहोद ने भारत को 17वां स्वर्ण दिला दिया है। उन्होंने महिला रिकर्व व्यक्तिगत में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब तक उसने तीन पदक अपने नाम किए हैं। 

फाइनल में कुमकुम ने दक्षिण कोरिया की येजिन ओह को 6-5 से हरा दिया। भारत ने अब तक कुल 77 पदक जीते हैं तथा वह एशियन गेम्स में 5वें स्थान पर है। कुमकुम ने अब तक कुल तीन पदक अपने नाम किए हैं।

भारत का कुल 17 गोल्ड 25रजत 35कांस्य कुल 77 पदक के साथ पांचवें स्थान पर है। आज भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल के लिए महामुकाबला होगा. दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी. भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया.ये मैच सुबह 10 बजे (IST) शुरू होगा,

एक वक्त कुमकुम दो सेट के बाद 3-1 से पिछड़ रही थीं। हालांकि, इसके बाद उन्होंने वापसी की और स्कोर 3-3 किया। फिर येजिन 5-3 से आगे हुईं तो करो या मरो सेट में कुमकुम ने तीन परफेक्ट 10 लगाकर वापसी की और स्कोर 5-5 कर दिया। पांच सेट के बाद मैच शूट ऑफ में पहुंचा। येजिन ने एकमात्र शॉट में आठ स्कोर किया, जबकि कुमकुम ने परफेक्ट 10 लगाकर एक अंक हासिल किया और शूट ऑफ में जीत हासिल की और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह कुमकुम का इस एशियाड में दूसरा स्वर्ण और कुल तीसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने महिला रिकर्व टीम के साथ स्वर्ण जीता था। वहीं, मिक्स्ड रिकर्व में सिल्वर अपने नाम किया था। तीरंदाजी में इस एशियाड में यह पांचवां स्वर्ण है। तीरंदाजी में इस एशियाड में अब तक आठ पदक आ चुके हैं। पांच स्वर्ण के अलावा दो रजत और एक कांस्य है।

By Navabharat News Group