पंजाब के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की आज गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले से पहले जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।
बताया जाता है कि वारदात के दौरान संधू को दो गोलियां लगी है। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के अनुसार, मैड संधू पंजाब पुलिस के रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर के पुत्र हैं और उनका निवास अमृतसर देहाती पुलिस के अधिकार क्षेत्र में स्थित एक रिहायशी कॉलोनी में है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मधुसूदन संधू उर्फ Mad Sandhu की गोली मारकर हत्या कर दी गई .
अमृतसर के लोहारका रोड पर बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने मैड संधू पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए.
मैड संधू मेकअप, फैशन और मनोरंजन से जुड़ा कंटेंट बनाते थे और जेंडर पहचान व लैंगिक समानता से जुड़े मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी बात रखते थे. मैड संधू ने अपनी कार सर्विस/वॉश के लिए दी हुई थी। इसके बाद दो युवतियां उन्हें कार वापस ले जाने के लिए वहां छोड़ने आई थीं। संधू जैसे ही पहुंचे, तभी एक बाइक पर दो युवक आए। एक युवक बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा, जबकि दूसरे ने बेहद करीब आकर संधू पर सीधे 4 से 5 राउंड गोलियां दाग दीं। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। करीब एक घंटे बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि मामले में पुलिस को अहम और ठोस सुराग हाथ लगे हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।