दैनिक नवभारत के अखिल भारतीय मेंस फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन आज, राज्यपाल, केंद्रीय राज्य मंत्री होंगे अतिथि, होगा चैंपियन का फैसला

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 07 Oct 2026 11:41 AM
दैनिक नवभारत के अखिल भारतीय मेंस फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन आज, राज्यपाल, केंद्रीय राज्य मंत्री होंगे अतिथि, होगा चैंपियन का फैसला
ऑडियो सुनें

दैनिक नवभारत एवं दैनिक सेंट्रल क्रानिकल समाचार पत्र द्वारा आयोजित अखिल भारतीय मेंस फुटबॉल एवं डिस्ट्रिक्ट लेवल इंटर स्कूल बॉयज टूर्नामेंट का आज दोपहर बिलासपुर में समापन होगा।

समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका होंगे जबकि अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष डा विजय कुमार गोयल उपस्थित रहेंगे। फाइनल मैच आज दोपहर 2 बजे बिलासपुर के नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट रेलवे ग्राउंड में खेला जाएगा।

बताते चलें कि दैनिक नवभारत एवं दैनिक सेंट्रल क्रानिकल समाचार पत्र द्वारा आयोजित अखिल भारतीय मेंस फुटबॉल एवं डिस्ट्रिक्ट लेवल इंटर स्कूल बॉयज टूर्नामेंट एक परम्परागत आयोजन बन चुका है तथा कई सालों से इसका आयोजन होता आया है। टूर्नामेंट में देशभर की टीमें शामिल होती हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group