VIRAL : बिगड़ैल सांड का हमला, 15 घायल, दो की कमर टूटी, अबोध बच्चे को बख्श दिया, देखिए वीडियो

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 07 Oct 2026 02:28 PM
VIRAL : बिगड़ैल सांड का हमला, 15 घायल, दो की कमर टूटी, अबोध बच्चे को बख्श दिया, देखिए वीडियो
ऑडियो सुनें

राजधानी रायपुर के डीडीनगर वार्ड में एक काले सांड के अनियंत्रित होकर कंचनगंगा फेस-2, सेक्टर-2 एवं बंजारी नगर क्षेत्र में उत्पात मचाने से अनेक नागरिक घायल हुए तथा क्षेत्र में भय की स्थिति निर्मित हो गई।

सूचना मिलते ही नगर निगम जोन क्रमांक-5 की टीम काउ कैचर के साथ दिनभर सांड को पकड़ने का प्रयास करती रही। प्रयास सफल नहीं होने पर वन विभाग से संपर्क किया गया। इसके बाद वन विभाग-जंगल सफारी की टीम एवं भाठागांव पशु चिकित्सालय के डॉ. दिनेश पटेल के सहयोग से राइफल के माध्यम से बेहोशी का इंजेक्शन देकर सांड को सुरक्षित रूप से काबू किया गया। उपचार हेतु सांड को जोन-5 के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

इस घटना में क्षेत्र के करीब 15 नागरिकों को चोटें आईं। इनमें पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कल्पना पटेल जी भी घायल हुईं, जिन्हें उपचार हेतु बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, अन्य लोगो का भी उपचार जारी हैं। सांड को पकड़ने के पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नगर निगम जोन-5 एवं वन विभाग की टीम के साथ पार्षद श्री आशु चन्द्रवंशी स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर पूरी कार्रवाई में सहयोग किया। नगर निगम, वन विभाग, जंगल सफारी की टीम एवं पशु चिकित्सकों का त्वरित कार्यवाही कर बड़ी घटना से नागरिकों को राहत प्रदान किए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group