बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक: गावस्कर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 07 Oct 2026 04:00 PM
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक: गावस्कर
ऑडियो सुनें

 लखनऊ: महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का कहना है कि श्रेयस अय्यर का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक महत्वपूर्ण समय पर आया है और उनकी यह पारी इस बात का संकेत है कि बल्ले से खराब दौर से गुजरने के बाद भारतीय कप्तान अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट आए हैं।

जून में भारत के टी20 कप्तान की जिम्मेदारी संभालने के बाद से अय्यर केवल दो बार 50 रन का आंकड़ा पार कर पाए थे। हालांकि उन्होंने मंगलवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरूआती मैच में नाबाद 102 रन बनाकर भारत को आठ विकेट से जीत दिलाई।

गावस्कर ने ‘जियोस्टार’ से कहा, ”यह श्रेयस अय्यर की शानदार पारी थी। वह रूकने का नाम नहीं ले रहे थे और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने चाहे जिस लाइन एवं लेंथ पर गेंदबाजी की, उनके पास हर चीज का जवाब था। ” उन्होंने कहा, ”भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम का कप्तान बनने के बाद से श्रेयस अय्यर का बल्ले से दौर थोड़ा खराब रहा है।

हाल के समय में जीत तो मिली हैं, लेकिन बल्ले से उनकी अपनी फॉर्म ंिचता का विषय बनी रही। ” गावस्कर ने कहा, ”इसलिए, उनके लिए बड़ी पारी खेलना महत्वपूर्ण था और उन्होंने इस पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऐसा कर दिखाया।

अय्यर ने लक्ष्य हासिल करने पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया और मध्य ओवरों में तेजी जारी रखी। उन्होंने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर पूरी तरह गियर बदलते हुए सिर्फ 15 गेंदों में 50 से 102 तक पहुंच गए। ” उन्होंने कहा, ”सोशल मीडिया पर श्रेयस की बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर सवाल उठाए गए थे और इस शतक ने उन सभी को चुप कर दिया है।

यह पारी एक मजबूत संकेत है कि श्रेयस अय्यर अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट आए हैं। ” ईशान किशन ने इस साल की शुरूआत में भारतीय टीम में वापसी की। इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा कि इस झटके ने उन्हें अपनी कमियों का सामना करने और अपने खेल को फिर से तैयार करने पर काम करने के लिए मजबूर किया।

उन्होंने कहा, ”जब मुझे अंतरराष्ट्रीय टीम से बाहर किया गया तो मुझे अपनी कुछ गलतियों के परिणाम समझ में आए। इसलिए मैंने अपनी फिटनेस और अपनी बल्लेबाजी पर काम किया।” किशन ने कहा, ”मैंने धैर्य बनाए रखा और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी गलतियों को सुधारने पर ध्यान केंद्रित किया। मुझे पता था कि अगर मैं घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करता रहा तो मौका आएगा और अपनी कड़ी मेहनत की वजह से मुझे राष्ट्रीय टीम में वापसी का मौका मिला।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav