बदले की आग में पेट्रोल पंप खाक करने पहुंचा, CCTV में आग लगाता संदिग्ध कैद, एफआईआर दर्ज

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 08 Oct 2026 11:52 AM
बदले की आग में पेट्रोल पंप खाक करने पहुंचा, CCTV में आग लगाता संदिग्ध कैद, एफआईआर दर्ज
ऑडियो सुनें

धमतरी जिले में मगरलोड ब्लॉक के मेघा में आधी रात पेट्रोल पंप को आग के हवाले करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

अज्ञात शख्स ने पहले पेट्रोल पंप कर्मचारियों से गाली-गलौज की और फिर करीब दो घंटे बाद लौटकर दो मोटरसाइकिलों में आग लगा दी इतना ही नहीं, आरोपी ने पेट्रोल पंप के नोजल में भी माचिस लगाकर आग लगाने की कोशिश की। अगर आग पेट्रोल-डीजल तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

मामला मगरलोड थाना क्षेत्र के मेघा स्थित माता रानी फ्यूल्स का है बताया गया है कि मंगलवार रात करीब 11:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति पेट्रोल पंप पहुंचा और कर्मचारियों से गाली-गलौज कर वहां से चला गया। करीब रात 1:30 बजे वही संदिग्ध दोबारा पेट्रोल पंप पहुंचा और पेट्रोल-डीजल की मशीन के पास खड़ी कर्मचारियों की मोटरसाइकिलों को निशाना बनाया। आरोपी ने माचिस से एकलव्य यादव की बाइक की डिक्की में आग लगा दी इसके बाद दूसरी मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले कर दिया। कुछ देर बाद पेट्रोल पंप के पास रहने वाले कृपा राम की नजर जलती हुई बाइक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल कर्मचारियों को जगाया फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया गया। आगजनी में दो बाइक पूरी तरह जल गई।

अगर आरोपी की माचिस की लौ पेट्रोल के नोजल तक पहुंच जाती तो क्या होता सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर वही संदिग्ध पेट्रोल पंप के नोजल पर माचिस लगाकर आग करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। पेट्रोल पंप संचालक की ओर से मगरलोड थाने में आवेदन देकर FIR दर्ज कर आरोपी की पहचान और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

मगरलोड थाना में अपराध दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है, जैसे ही कोई प्रगति होगी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-भावना पांडे पुलिस अधीक्षक धमतरी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group