प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ओडिशा में 2024 में उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के मामले में शुक्रवार को राज्य और पश्चिम बंगाल में 10 ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि भुवनेश्वर स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने ओडिशा में आठ और पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में दो ठिकानों पर तलाशी ली।
यह मामला अक्टूबर 2025 में ओडिशा पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी से जुड़ा है, जिसे बाद में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया था। पिछले साल 30 अक्टूबर को प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के संबंध में पुलिस ने आंध्र प्रदेश-ओडिशा सीमा के पास इच्छापुरम में 114 अर्भ्यिथयों को ले जा रही तीन बसों को रोका था।
यह परीक्षा पांच और छह अक्टूबर, 2025 को आयोजित होनी थी।
सूत्रों ने बताया कि अर्भ्यिथयों को कथित तौर पर 15 लाख रुपये से 30 लाख रुपये तक की रकम के बदले प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का वादा किया गया था। ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्थाओं से जुड़े लोगों ने प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक किया था। अधिकारियों ने बताया कि बिचौलियों ने अर्भ्यिथयों से संपर्क कर पैसे के बदले प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने की पेशकश की थी। आरोप है कि सुरक्षा के तौर पर उनके मूल प्रमाणपत्र भी ले लिए गए थे।