असम में सुधा डेयरी के नए प्लांट का उद्घाटन, रोजाना 20 हजार लीटर दूध की होगी प्रोसेसिंग

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 10 Oct 2026 05:30 PM
असम में सुधा डेयरी के नए प्लांट का उद्घाटन, रोजाना 20 हजार लीटर दूध की होगी प्रोसेसिंग
ऑडियो सुनें

असम के तेजपुर में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सुधा डेयरी के 20 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले दूध प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन किया।

कॉम्फेड पूर्वोत्तर राज्यों में सुधा उत्पादों का बाजार विस्तार कर रहा है। असम में एक लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाली नई डेयरी यूनिट स्थापित करने की भी योजना है।

असम में सुधा डेयरी के नए प्लांट की शुरुआत से पूर्वोत्तर भारत में बिहार के इस प्रमुख ब्रांड की मौजूदगी मजबूत हुई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोनितपुर जिले में स्थापित इस डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन किया। इस नए प्लांट से न केवल स्थानीय स्तर पर दूध की आपूर्ति बेहतर होगी, बल्कि पूर्वोत्तर के पशुपालकों और डेयरी किसानों के लिए भी रोजगार और आय के नए अवसर पैदा होंगे।

बिहार का जाना-माना डेयरी ब्रांड ‘सुधा’ अब राज्य की सीमाओं को लांघकर देश के अन्य हिस्सों में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। असम के सोनितपुर में सुधा डेयरी के नए अत्याधुनिक प्लांट की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है, जिसका उद्घाटन असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने किया। बिहार राज्य दुग्ध सहकारिता संघ लिमिटेड (कॉम्फेड) की ओर से संचालित सुधा डेयरी ने स्थानीय पशुपालकों को समृद्ध बनाने के साथ-साथ शुद्ध डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराने में मिसाल कायम की है। एक छोटे से सहकारी अभियान के रूप में शुरू हुआ सुधा दूध का यह सफर आज देशव्यापी पहचान बना चुका है, जो अब असम के बाजार में भी अपनी धमक दिखाने को तैयार है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group