जंतर मंतर पर जारी आंदोलन में दिल्ली पुलिस ने हजारों लोगों को हिरासत में लेकर उन्हें कल स्पोर्टस काम्पलेक्स में रखा था जिन्हें देर रात तक छोड़ दिया गया।
इस दौरान पुलिस ने सभी को हिरासत में रखने के दौरान नाश्ता और भोजन पैकेट बांटे। यानि हिरासत में रह रहे लोगों का पूरा ध्यान रखा था।
दूसरी ओर कुछ प्रदर्शनकारियों ने शिकायत की है कि दिल्ली पुलिस ने उनके साथ बर्बरता की. पूरी रात सोनिया विहार के थाने में बंद रखा और जंतर मंतर जाने से रोका। फोन छिना गया ताकि किसी भी प्रकार का वीडियो जारी न कर सकें।
एक प्रदर्शनकारी ने इसकी तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आंदोलनकारियों का पूरी तरह ध्यान रखा जाता है। दिल्ली पुलिस द्वारा सभी के लिए खाने की व्यवस्था किया गया। शुक्रिया।