पांचवी क्लास के बच्चे ने फांसी लगाकर जान दी, बड़े पापा का टोकना महंगा पड़ा

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 11 Oct 2026 09:06 PM
पांचवी क्लास के बच्चे ने फांसी लगाकर जान दी, बड़े पापा का टोकना महंगा पड़ा
ऑडियो सुनें

भिलाई में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। कुरूद इलाके में रहने वाले मनीष देवांगन ने फांसी लगाकर खुदकुशी (Bhilai Student Suicide) कर ली।

घटना जामुल थाना क्षेत्र के नवीन चौक के पास की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले परिवार में बड़े पिता के अस्थि विसर्जन में जाने को लेकर बात हुई थी। बताया जा रहा है कि मनीष को वहां जाने से मना कर दिया गया था। अब इस बात को घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, छात्र ने यह कदम (Bhilai Student Suicide) क्यों उठाया, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस परिजनों से कर रही पूछताछ

घटना (Bhilai Student Suicide) की जानकारी मिलने के बाद जामुल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना से पहले छात्र किन परिस्थितियों से गुजर रहा था।

पुलिस ने फिलहाल खुदकुशी (Bhilai Student Suicide) के पीछे किसी खास वजह की पुष्टि नहीं की है। अस्थि विसर्जन में नहीं जाने देने की बात शुरुआती जानकारी का हिस्सा है, लेकिन इसे घटना का कारण मानने के लिए अभी पर्याप्त जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group