Share Market बाजार में लौटी रौनक, IT शेयरों में 5% की तेजी, Nifty 22,700 के पार, IT शेयरों में जबरदस्त तेजी

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 13 Oct 2026 07:13 PM
Share Market बाजार में लौटी रौनक, IT शेयरों में 5% की तेजी, Nifty 22,700 के पार, IT शेयरों में जबरदस्त तेजी
ऑडियो सुनें

शेयर बाजार के लिए छोटी लेकिन राहत भरी खबर! FIIs की बिकवाली में बड़ी कमी आई है। 13 अक्टूबर 2026 का FII-DII डेटा कहता है कि DII ने ₹2,439 करोड़ की खरीदारी की. FII ने ₹1,305 करोड़ की बिकवाली की. FIIs की आज की बिकवाली अक्टूबर की औसत दैनिक बिकवाली का सिर्फ 20% रही. 23 सितंबर 2026 के बाद FIIs की सबसे कम बिकवाली, जब वे आखिरी बार Net Buyers थे.

घरेलू निवेशकों की खरीदारी FIIs की बिकवाली से ₹1,134 करोड़ ज्यादा रही. सीधा मतलब कि FIIs ने बिकवाली बंद नहीं की है, लेकिन उसकी रफ्तार काफी धीमी हुई है. वहीं DIIs लगातार बाजार को सहारा दे रहे हैं. अब देखना होगा कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली में यह कमी आगे भी जारी रहती है या नहीं.

शेयर बाजार में भारत की Top 10 कंपनियों का दबदबा घटकर 9 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। TCS, HDFC Bank और Reliance जैसी दिग्गज कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट के बीच Smallcap और Midcap की हिस्सेदारी बढ़ी है। आखिर बाजार का रुख क्यों बदल रहा है?

13 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के दौरान BSE Sensex करीब 900 अंक चढ़कर 72,838 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, Nifty 50 में भी 218 अंकों की तेजी आई और यह 22,581.15 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। बाजार में इस तेजी को सबसे ज्यादा सपोर्ट IT शेयरों में हुई खरीदारी से मिला। इसके अलावा, निचले स्तरों पर निवेशकों की ओर से की गई वैल्यू बाइंग भी बाजार में रिकवरी की एक बड़ी वजह रही। आइए जानते हैं कि आज शेयर बाजार में तेजी के पीछे कौन से प्रमुख कारण रहे।

IT शेयरों में जबरदस्त तेजी
मंगलवार को IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे बाजार को सहारा मिला। खबर लिखे जाने के समय Nifty IT इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। इस इंडेक्स में शामिल सभी 10 शेयर हरे निशान पर थे। HCL Tech और TCS के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही और दोनों करीब 5 फीसदी तक चढ़ गए। इसके अलावा Infosys, Tech Mahindra और Wipro जैसे शेयरों में भी 2 से 4 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई। IT कंपनियों के शेयरों में आई इस तेजी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया और बाजार को ऊपर जाने में मदद मिली।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group