सूचना एवं प्रसारण और संसदीय मामलों के राज्य केंद्रीय एल. मुरुगन ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को अपने मंत्रालय और राज्यसभा की सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी नेता मुरुगन ने एक्स पोस्ट में इस्तीफा का कारण बताया है।
उन्होंने पोस्ट में बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री के नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए खुद को पूरा समय देना चाहता हूं। देश पहले। पार्टी बाद में। खुद आखिर में।
एल. मुरुगन ने अपना इस्तीफा देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पत्र लिखा। उन्होंने एक्स पर कहा ‘माननीय प्रधानमंत्री श्री के नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। दिहाड़ी मजदूर के बेटे से लेकर माननीय प्रधानमंत्री श्री के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सेवा करने तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहे हैं।’
एल. मुरुगन ने PM को चिट्ठी भेजकर रिक्वेस्ट की है कि मुझे मंत्री पद की ज़िम्मेदारियों से मुक्त करें और पार्टी को मज़बूत करने के लिए तमिलनाडु भेजें. आगे उन्होंने कहा ‘अब, मैं जमीनी स्तर पर लौटना चाहता हूं, अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा होना चाहता हूं और 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले तमि लनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए खुद को पूरा समय देना चाहता हूं। देश पहले। पार्टी बाद में। खुद आखिर में।
इस्तीफा देने के बाद क्या बोलें एल. मुरुगन?
केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफ़ा देने पर BJP नेता एल. मुरुगन ने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तमिलनाडु जाने की अपनी इच्छा ज़ाहिर की है। मैं राज्य में अपनी पार्टी को मज़बूत करना चाहता हूँ और 2029 के चुनावों के लिए ज़मीन तैयार करना चाहता हूँ। हमारे प्रधानमंत्री ने हमेशा तमिल गौरव को वैश्विक स्तर पर पहुँचाया है।