मंत्री ने जुटाई 210 करोड़ की संपत्ति…केबिनेट मंत्री के बाद अब आरोपी पति ने वीडियो जारी किया, बोले ‘सड़क पर खड़ी महिला को कहां पहुंचा दिया?

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 16 Oct 2026 04:10 PM
मंत्री ने जुटाई 210 करोड़ की संपत्ति…केबिनेट मंत्री के बाद अब आरोपी पति ने वीडियो जारी किया, बोले ‘सड़क पर खड़ी महिला को कहां पहुंचा दिया?
ऑडियो सुनें

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के आरोपों पर उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू ने सफाई देते हुए कहा कि मंत्री द्वारा जारी की गई कथित ऑडियो AI से बनाई गई है और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं।

साहू ने कहा कि रेखा आर्य उस दौर को भूल गई हैं, जब उन्होंने उन्हें राजनीतिक मुकाम तक पहुंचाने में मदद की थी। उन्होंने कहा, “तुम वो दिन भूल गई कि मैंने तुम्हें कहां से कहां खड़ा किया है। सड़क पर खड़ी महिला को मैंने कहां से कहां पहुंचा दिया।” साहू ने दावा किया कि शादी के समय रेखा आर्य के पास दो सलवार-कुर्ते थे और उन्होंने 17 वर्षों तक उनके राजनीतिक सफर में साथ दिया।

इसके साथ ही साहू ने रेखा आर्य पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए करीब 210 करोड़ रुपये की संपत्ति का दावा किया और कहा कि जल्द ही वह दस्तावेजों के साथ पूरे मामले की “कलई खोलेंगे।” उन्होंने मुख्यमंत्री से किसी भी जांच एजेंसी से मामले की जांच कराने की अपील की।

केबिनेट मंत्री रेखा आर्य का वीडियो जिसमे उन्होंने पति पर आरोप लगाए :

रिश्ते तार तार : पति की बेवफाई से उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य को पहुँचा गहरा आघात, तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

 

 

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group