कानपुर में परफॉर्मेंस देने पहुंचीं सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा एक कार्यक्रम के दौरान नाराज नजर आईं। वायरल वीडियो में वह दर्शकों और इवेंट मैनेजमेंट के व्यवहार पर अपनी नाराजगी जाहिर करती दिख रही हैं।
कच्चा बादाम’ गाने के वीडियो से फेमस हुई अंजलि अरोड़ा गुरुवार को कानपुर में भड़क गईं। गुरुवार रात नगाड़ा नाइट डांडिया में डीजे पर ‘कच्चा बादाम’ गाना बजते ही उन्हें गुस्सा आ गया। उन्होंने मंच से कहा- आर्टिस्ट की रिस्पेक्ट करनी नहीं आती क्या। बुलाइए ऑर्गनाइजर को। कहां है मैनेजमेंट।
15 अक्टूबर को मोती झील स्थित लाजपत भवन में अंजलि अरोड़ा की एक झलक पाने के लिए हजारों लोग पहुंचे। कार्यक्रम शाम 7:30 बजे शुरू हुआ। लंबे इंतजार के बाद रात करीब 9:52 बजे वह मंच पर पहुंचीं। प्रोग्राम के दौरान वह तीन बार नाराज हुईं। करीब 12 मिनट तक प्रोग्राम में रूकने के बाद वह मंच से चली गईं।
कानपुर के मोतीझील के लाजपत भवन में कल रात कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा का एक इवेंट था जिसमें काफी संख्या में लोग देखने के लिए आए थे।
लेकिन अब लोग आरोप ये लगा रहे हैं कि वह सिर्फ 2 मिनट के लिए आई थी उसके बाद चली गई। कच्चा बादाम’ गाने से अंजलि अरोड़ा रातों रात सोशल मीडिया पर फेमस हुई थीं।
इस गाने पर डांस की वजह से उन्हें एक खास पहचान मिली और इसके बाद उनके हाथ ‘लॉकअप’ जैसा रिएलिटी शो भी लगा। इसी बीच अंजलि एक बार फिर से चर्चा में आई हैं। इंटरनेट सेंसेशन बनीं अंजलि का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। अंजलि अरोड़ा का ये वीडियो कानपुर के एक इवेंट का है, जिसमें वो शामिल हुई थीं। इवेंट में अंजलि जैसे ही पहुंची, बैकग्राउंड में वही वायरल गाना ‘कच्चा बादाम’ बज रहा था। बस फिर क्या था अंजलि बुरी तरह भड़क गईं और इवेंट से जाने तक की धमकी दी।
दरअसल, अंजलि अरोड़ा गुरुवार रात 15 अक्टूबर को वो कानपुर के मोतीझील स्थित लाजपत भवन में आयोजित ‘नगाड़ा नाइट डांडिया’ कार्यक्रम में पहुंची थीं। ऐसे में डीजे पर ‘कच्चा बादाम’ गाना बजते ही भड़क उठीं। उन्होंने बीच में ही अचानक डांस रोक दिया और मैनेजमेंट पर सवाल उठाने लगीं। ऑनलाइन वायरल हो रहे इस वीडियो क्लिप में, जब अंजलि अरोड़ा स्टेज पर DJ की तरफ जाती हैं, तो बैकग्राउंड में ‘कच्चा बादाम’ गाना बजता सुनाई देता है। वीडियो में वह DJ से कुछ बात करती दिख रही हैं, जबकि उनकी टीम के कुछ लोग भी कंसोल की तरफ आते हैं। इस छोटी सी बातचीत के दौरान अंजलि अपने हाथों से कुछ इशारा करती हैं।
अंजलि अरोड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही इसकी चर्चा शुरू हो गई है। कई लोगों का मानना है कि अंजलि इस बात से नाराज थीं कि DJ ने वही गाना बजा दिया, जिससे उन्हें इतनी पहचान मिली थी। हालांकि, वीडियो से उनकी प्रतिक्रिया या दोनों के बीच हुई बातचीत का कोई साफ पता नहीं चलता, इसलिए लोग अपने-अपने हिसाब से इसके अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं।