छत्तीसगढ़ को मिली तीन नई ट्रेनें, रेल मंत्री ने दी जानकारी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल रंग लाई

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 16 Oct 2026 05:54 PM
छत्तीसगढ़ को मिली तीन नई ट्रेनें, रेल मंत्री ने दी जानकारी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल रंग लाई
ऑडियो सुनें

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से रायपुर से रावघाट और कुरुद के बीच तीन नई मेमू (MEMU) यात्री ट्रेनों के परिचालन को रेल मंत्रालय ने औपचारिक मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिखकर नई रेल सेवाओं की स्वीकृति की जानकारी दी है। इन ट्रेनों के शुरू होने से रायपुर और आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और किसानों को इसका फायदा मिलेगा।

रेल मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, तीन नई मेमू यात्री रेल सेवाओं के संचालन को मंजूरी मिली है। इनमें रायपुर से रावघाट के बीच एक और रायपुर से कुरुद के बीच दो मेमू सेवाएं शामिल हैं। स्वीकृत ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।
गाड़ी संख्या 68768/68769: रायपुर–रावघाट मेमू –
गाड़ी संख्या 68772/68771: रायपुर–कुरुद मेमू
गाड़ी संख्या 68774/68773: रायपुर–कुरुद मेमू

सांसद बृजमोहन अग्रवाल लगातार क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग कर रहे थे। उन्होंने रायपुर से रावघाट और कुरुद के बीच मेमू ट्रेनों के संचालन के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया था। सांसद के अनुसार, रेल मंत्रालय ने उनके प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए तीन नई मेमू सेवाओं को मंजूरी प्रदान की है। इस फैसले को उन्होंने क्षेत्रीय रेल संपर्क और आम नागरिकों की सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group