Live Cricket : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिंबॉब्वे को 4 विकेट से हराया, दीप्ति शर्मा ने शानदार 49 रन की पारी खेली, मैच देखकर रोमांचित हुए रायपुरियन

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 16 Oct 2026 11:34 PM
Live Cricket : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिंबॉब्वे को 4 विकेट से हराया, दीप्ति शर्मा ने शानदार 49 रन की पारी खेली, मैच देखकर रोमांचित हुए रायपुरियन
ऑडियो सुनें

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आज रात हुए क्रिकेट के मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिंबॉब्वे की टीम को 4 विकेट से हरा दिया।

दीप्ति शर्मा ने शानदार 49 रन की पारी खेली। फुल टाइम कैप्टेन के तौर पर स्मृति मंधाना का ये पहला मैच था।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रायपुर में खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 114 रन बनाए। केलिस नधलोवु ने 42 और शार्न मेयर्स ने नाबाद 43 रन की पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 19 रन पर चार विकेट गंवा दिए।
इसके बाद दीप्ति शर्मा और पदार्पण कर रहीं निकी प्रसाद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांचवें विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की।

दीप्ति शर्मा ने 49 रन बनाए, जबकि निकी प्रसाद 39 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत ने 15.4 ओवर में छह विकेट खोकर 116 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
#bcci #cricketindia #smritimandhan

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group