टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी मामले में एकनाथ शिंदे ने कहा- गोलियों का जवाब गोलियों से देंगे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 19 Oct 2026 04:57 PM
टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी मामले में एकनाथ शिंदे ने कहा- गोलियों का जवाब गोलियों से देंगे
ऑडियो सुनें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि ”गोलियों का जवाब गोलियों से दिया जाएगा”। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार मुंबई में गैंगवार बर्दाश्त नहीं करेगी। एकनाथ शिंदे  रविवार देर रात मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित श्रॉफ के घर पहुंचे। उन्होंने 36 वर्षीय अभिनेता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, उनके ंिचतित परिवार को ढांढस बंधाया और गोलीबारी की घटना के बाद उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा दिलाया।

रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में अज्ञात हमलावरों ने श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की थी। इस हमले में अभिनेता तो सुरक्षित बच गए लेकिन उनका ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि पुलिस ने अब तक पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है।

टाइगर श्रॉफ से मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से कहा कि अब आपराधिक गिरोहों के नेटवर्क को एक बार फिर जड़ से खत्म करने का समय आ गया है। उन्होंने 1990 के दशक में मुंबई में गिरोहों के खिलाफ की गई कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ”इनकी जड़ें 1990 के दशक में पनपी थीं, जब गिरोहों के बीच ंिहसा का बोलबाला था। अब समय आ गया है कि इन्हें फिर से उसी तरह उखाड़ फेंका जाए।” श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के बारे में पूछे जाने पर उप मुख्यमंत्री ने कहा, ”जैसे को तैसा जवाब मिलेगा, गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा।” लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और अन्य आपराधिक गिरोहों द्वारा मशहूर हस्तियों को दी जा रही धमकियों की खबरों पर उन्होंने कहा कि सरकार जानेमाने लोगों को डराने-धमकाने या मुंबई और महाराष्ट्र में आपराधिक गिरोहों का दबदबा कायम करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगी।

ंिशदे ने इस हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि श्रॉफ को इस घटना में कोई चोट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस गोलीबारी की घटना की गहन जांच करेगी, इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करेगी और ऐसे हमलों के पीछे सक्रिय आपराधिक नेटवर्क को नष्ट करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा, ”नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। मशहूर हस्तियों को जानबूझकर क्यों धमकाया जा रहा है? पुलिस इस मामले की तह तक जाएगी और इन गिरोहों को खत्म कर देगी। हम मुंबई में गिरोहों की ंिहसा बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।” एकनाथ शिंदेने बताया कि इस घटना के बाद टाइगर श्रॉफ और उनका परिवार खासकर उनकी मां आयशा श्रॉफ काफी मानसिक तनाव में हैं, क्योंकि अभिनेता का किसी के साथ कोई विवाद या कहासुनी नहीं हुई थी।

उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और आरोपियों का पता लगाने के लिए एक विशेष टीम गठित की है।
उप मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती को निर्देश दिए गए हैं कि वे अभिनेताओं और फिल्म उद्योग से जुड़े अन्य लोगों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करें। एकनाथ शिंदे ने कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सरकार जरूरी कार्रवाई करेगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों और मशहूर हस्तियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav