राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल आयेंगी छत्तीसगढ़, 22 और 23 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय दौरा जारी, बस्तर के मुरिया दरबार में होंगी मुख्य अतिथि, ट्रैफिक डायवर्ट का शेड्यूल देखिए

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 21 Oct 2026 10:05 PM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल आयेंगी छत्तीसगढ़, 22 और 23 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय दौरा जारी, बस्तर के मुरिया दरबार में होंगी मुख्य अतिथि, ट्रैफिक डायवर्ट का शेड्यूल देखिए
ऑडियो सुनें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 22 और 23 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने भी दो दिवसीय दौरे की आधिकारिक पुष्टि की है।

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रपति राजधानी रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए तीन आईजी, आधा दर्जन डीआईजी, दर्जन भर से अधिक IPS, 50 ASP, DSP 1200 जवान तैनात किया गए हैं।

22 अक्टूबर को राष्ट्रपति रायपुर में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके बाद नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

वहीं, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शिरकत करेंगी।

कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे का पहला दिन राजधानी रायपुर में निर्धारित है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति दोपहर 12:45 बजे रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपए मूल्यवर्ग का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके बाद शाम 4 बजे बूढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगी। यहां नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

कार्यक्रम में सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक परंपराओं और युवाओं से जुड़े विषयों को प्रमुखता दी जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति रात्रि विश्राम रायपुर स्थित लोक भवन में करेंगी। 23 अक्टूबर को जगदलपुर पहुंचेंगी राष्ट्रपति दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार, 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11 बजे राष्ट्रपति जगदलपुर स्थित प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचेंगी। यहां वह माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित मुरिया दरबार और सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

इस बार मुरिया दरबार जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। राष्ट्रपति की उपस्थिति के कारण इस आयोजन का महत्व और बढ़ गया है। राष्ट्रपति की प्रस्तावित उपस्थिति को लेकर बस्तर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। ऐतिहासिक मुरिया दरबार में होंगी शामिल बस्तर का विश्व प्रसिद्ध दशहरा अपनी अनूठी जनजातीय परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के लिए जाना जाता है। करीब 75 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव की विशेष पहचान इसकी पारंपरिक रस्में हैं। मुरिया दरबार इस आयोजन की महत्वपूर्ण परंपराओं में से एक है। इसे जनजातीय समाज की अनोखी जन-संसद भी कहा जाता है।

ट्रैफिक डायवर्ट होगा

राजधानी रायपुर में चप्पे-चप्पे पर 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

सुरक्षा कारणों से 22 और 23 अक्टूबर को रायपुर की 11 से अधिक प्रमुख सड़कों पर आम आवागमन बंद या डायवर्ट रहेगा, जिसमें कलेक्टोरेट चौक, सिविल लाइंस और वीआईपी रोड (माना एयरपोर्ट से लोकभवन मार्ग) शामिल हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group