MLC Result विधान परिषद चुनाव के नतीजे, भाजपा ने आठ सीटें जीतीं, कुछ क्षेत्रीय दलों ने जीती, कांग्रेस का खाता भी ना खुला, देखिए अब तक के चुनाव परिणाम

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 27 Oct 2026 09:00 PM
MLC Result विधान परिषद चुनाव के नतीजे, भाजपा ने आठ सीटें जीतीं, कुछ क्षेत्रीय दलों ने जीती, कांग्रेस का खाता भी ना खुला, देखिए अब तक के चुनाव परिणाम
ऑडियो सुनें

आज 27 अक्टूबर की शाम तक देश के चार राज्य उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक की कुल 28 विधान परिषद के चुनाव की आज मतगणना हो रही है। भाजपा ने अब तक 08 सीटें जीत ली हैं बाकी में क्षेत्रीय दल आगे हैं। कांग्रेस अभी तक एक भी सीट नही जीत सकी है। देर सुबह तक पूरे नतीजे आने की संभावना है।

अब तक घोषित चुनाव परिणमा इस प्रकार हैं :

उत्तर प्रदेश में 11 सीट : 04 के नतीजे : बीजेपी 03, सपा 01, अन्य 00
महाराष्ट्र में 05 सीट : 03 के नतीजे : बीजेपी 03, कांग्रेस 00, अन्य 00
बिहार कुल 08 सीट : 03 के नतीजे : एनडीए 01, कांग्रेस 00, आरजेडी 00, जेएसपी 02
कर्नाटक कुल 04 सीट : 03 के नतीजे : भाजपा 02, जेडीएस 01, कांग्रेस 00

यूपी की सभी 11 एमएलसी सीटों (5 स्नातक और 6 शिक्षक कोटे की सीटें) के लिए मतगणना जारी है। अभी तक किसी भी आधिकारिक विजेता की घोषणा नहीं हुई है। रुझानों के अनुसार, बीजेपी लगभग 6 सीटों पर आगे चल रही है, जिनमें मेरठ की दोनों सीटें, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट और लखनऊ शिक्षक सीट शामिल हैं। वहीं, वाराणसी शिक्षक और आगरा शिक्षक सीटों पर सपा आगे है। अन्य सीटों पर कड़ा मुकाबला चल रहा है।

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव: पहले राउंड में भाजपा 110 मतों से आगे
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना के पहले राउंड की समाप्ति के बाद भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी 110 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं निर्दलीय राजीव यादव दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। सपा के संजयन त्रिपाठी तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। बाकी बचे दो राउंड की मतगणना देर रात तक चलने की उम्मीद है। जिससे अंतिम परिणाम देर रात तक आने की संभावना है।

बिहार MLC चुनाव में RJD ने 6 सीटों अपना उम्मीदवार उतारा रहा है जहां 5 सीटो पर मजबूती स्थिति में हैं।

RJD के डॉ. संजीव कुमार सिंह पटना शिक्षक सीट से दूसरे राउंड के गिनती में आगे चल रहे हैं।
कोसी स्नातक से नितेश यादव लगभग 700 वोटों से पीछे चल रहे हैं दूसरे राउंड की गिनती हो चुका है।
दिलीप पटेल पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद (MLC) का चुनाव लड़ है काउंटिंग अभी शुरू नहीं हुई है।
प्रो. जयराम यादव — सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव हार चुका है।
डॉ. रश्मि विनायक गौतम तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद की उम्मीदवार है यहां अभी गिनती चालू नहीं हुआ । �
RJD के सभी 5 उम्मीदवारों के नतीजों पर नजर बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश :

यूपी MLC चुनाव: ताज़ा रुझान

बीजेपी – 6 सीटों पर आगे
सपा – 2 सीटों पर आगे
निर्दलीय – 2 सीटों पर आगे
वाराणसी – भाजपा के प्रमोद मिश्र आगे
मेरठ – भाजपा के श्रीश चंद्र आगे
आगरा – सपा के आकाश अग्रवाल आगे
गोरखपुर – सपा के संजयन त्रिपाठी आगे
लखनऊ – भाजपा के उमेश द्विवेदी आगे
गोरखपुर मतगणना –
भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी आगे

कर्नाटक :

NDA ने कर्नाटक MLC चुनाव में शानदार जीत हासिल की।

परिणाम (3/4)
BJP: 2
JDS: 1
कांग्रेस: ​​0
——

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group