VIDEO भाजपा की जनसभा में विधायक अजय चंद्राकर मंच छोड़ कार्यकर्ताओं के साथ बैठे, मंत्री टंकराम के निवेदन पर दिया भाषण लेकिन सुना दी खरीखोटी

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 31 Oct 2026 05:25 PM
VIDEO भाजपा की जनसभा में विधायक अजय चंद्राकर मंच छोड़ कार्यकर्ताओं के साथ बैठे, मंत्री टंकराम के निवेदन पर दिया भाषण लेकिन सुना दी खरीखोटी
ऑडियो सुनें

धमतरी में आज भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा के बाद विशाल जनसभा आयोजित की गई जिसमें पूर्व मंत्री और विधायक जय चंद्राकर की नाराजगी सार्वजकिन चर्चा का विषय बनी रही। यहां तक कि मंत्री टंकराम वर्मा को भी सफाई देनी पड़ी।

सूत्रों के मुताबिक धमतरी में आज भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा के बाद विशाल जनसभा आयोजित की गई थी जिसमें मुख्य वक्ता वरिष्ठ BJP नेता अजय चंद्राकर थे लेकिन मंच पर स्वागत कार्यक्रम को लेकर वे नाराज नजर आए। वे मंच पर आने के बजाय दर्शक दीर्घा में ही बैठे रहे।

मंच से तीन बार आमंत्रित किए जाने के बावजूद अजय चंद्राकर मंच पर नहीं पहुंचे। इसके बाद प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा स्वयं मंच से नीचे उतरे और उनसे मुलाकात कर हाथ मिलाया। उन्होंने अजय चंद्राकर से मंच पर आने का आग्रह भी किया।

श्री चंद्राकर ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए मंच पर तो पहुंच गए मगर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी के विधायक और वरिष्ठ नेता डोमनलाल कोरसेवाड़ा जी का निधन हुआ है और अभी उनकी अंत्येष्टि भी नहीं हुई है। ऐसे समय में मंच पर नेताओं का स्वागत किया जाना कतई उचित नहीं है।

इसके बाद अजय चंद्राकर ने अपना संबोधन दिया और कार्यक्रम से रवाना हो गए। वहीं प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने मीडिया को दिए बयान में किसी भी तरह की नाराजगी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता कर्मठ और समर्पित हैं।

See Video

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group