Rajyotsav वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लिया, एयर शो का वीडियो भी जारी किया

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 31 Oct 2026 07:09 PM
Rajyotsav वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लिया, एयर शो का वीडियो भी जारी किया
ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ के वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ पी चौधरी ने आज नवा रायपुर में आयोजित होने वाले राज्योत्सव 2026 की तैयारियों का जाजया लिया तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

चौधरी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन हेतु चल रही कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। आयोजन को भव्य, सुगम एवं सुरक्षित बनाने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सत्य साईं हॉस्पिटल, पीपल वन का भी दौरा किया। इसी दौरान हल्की बरसात होने पर चौधरी के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वापस चलने को कहा मगर मंत्री ओ पी चौधरी ने बरसात से बचते हुए छाते के साथ निरीक्षण पूरा किया।

श्री चौधरी ने कहा कि नवा रायपुर में भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ‘छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026’ में 2 नवंबर को रोमांचक एयर शो का भव्य प्रदर्शन करेगी। छत्तीसगढ़ की धरती पर इन वायुवीरों का प्रदर्शन हमारे राज्योत्सव को अनुपम भव्यता देगा और प्रदेश की गरिमा को विश्व पटल पर नई ऊँचाई प्रदान करेगा।

See Video :

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group