आज की टॉप खबरें…एक और तूफान की आहट. नक्सली गड़ा धन निकालने पहुंचे, पुलिस ने पकड़ा, देश विदेश प्रदेश की प्रमुख खबरें जानिए

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 01 Nov 2026 08:44 AM
आज की टॉप खबरें…एक और तूफान की आहट. नक्सली गड़ा धन निकालने पहुंचे, पुलिस ने पकड़ा, देश विदेश प्रदेश की प्रमुख खबरें जानिए
ऑडियो सुनें

देश विदेश प्रदेश की प्रमुख खबरें जानिए

इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने 31 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जनमहाभियोग चलाया. जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास को डमी संसद बनाया गया. खरगे ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 आरोप लगाए और SIR रद्द करने की मांग की.

इंडिया गठबंधन के जनमहाभियोग कार्यक्रम में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध. गलत तरीके से लोकसभा पहुंचे BJP के लोग.

03 नवंबर को एक और चक्रवाती तूफान के आंध्र के तट से टकराने का खतरा मंडराने लगा है. हवा की गति 90 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है.

कांग्रेस की ‘नकली संसद’ पर भड़के संबित पात्रा, कहा- जवाहरलाल नेहरू ने की थी पहली वोट चोरी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन की ओर से आयोजित प्रतीकात्मक सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम को लेकर बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा.

ओपन मैरिज मंजूर, तो मैरिटल रेप का ढोंग क्यों?

पत्नी के साथ बिना उसकी सहमति के सेक्स करना अपराध माना जाए या नहीं? इस मुद्दे पर बहस जारी है. सुप्रीम कोर्ट नवंबर महीने में इस मसले पर अंतिम सुनवाई करने वाला है. उससे पहले हमने इसके विभिन्न पहलुओं की पड़ताल इस आलेख में की है.

खाकी शर्मसार : गम्हरिया थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला से दुष्कर्म, आरोपी सिपाही गिरफ्तार, थानेदार समेत 4 निलंबित

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना. न्याय की गुहार लगाने पहुंची महिला से दुष्कर्म करने वाला सिपाही गिरफ्तार. थानेदार समेत चार निलंबित.

आंध्र प्रदेश: 10वीं की छात्रा पर पेड़ काटने वाली आरी से हमला, स्कूल के अंदर हैवानियत

आंध्र प्रदेश के एक स्कूल के अंदर घुसकर युवक ने लकड़ी काटने वाली आरी से बच्ची पर हमला कर दिया. इसे सरफिरे आशिक की हैवानियत बोला जा रहा है.

Chhattisgarh :

दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल नवंबर में दोनों दिशाओं में 3-3 फेरे लगाएगी। वहीं, दुर्ग से दिल्ली के लिए 2 नवंबर को एक तरफा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलेगी।

नक्सली कमांडर ने जंगल में छिपाए थे 21 लाख रुपए, सरेंडर नक्सली पहुंचे निकालने, दो महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक, रॉबिन्सन गुरिया समेत कई अफसर शामिल

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के बाद दुर्ग में राज्योत्सव स्थगित, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group