दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही धनतेरस से लेकर भाई दूज तक पड़ने वाले पांच प्रमुख पर्वों की तारीख और पूजा के शुभ समय को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ जाती है। साल 2026 में दीपोत्सव के दौरान धनतेरस, नरक चतुर्दशी यानी रूप चौदस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इन सभी त्योहारों की पूजा के लिए तिथि के साथ-साथ शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। कहीं प्रदोष काल में पूजा का विधान है, तो कहीं अभ्यंग स्नान और द्वितीया तिथि के समय का महत्व होता है। ऐसे में पंचांग के अनुसार सही तारीख और पूजा का समय जानना जरूरी है। आइए जानते हैं साल 2026 में धनतेरस से भाई दूज तक पांचों त्योहार कब मनाए जाएंगे और पूजा-पाठ के लिए कौन-कौन से शुभ मुहूर्त रहेंगे।
धनतेरस 2026 कब है?
धनतेरस- 6 नवंबर
पूजा मुहूर्त- शाम 6:02 से 07: 57 तक
खरीदारी मुहूर्त
दिन की खरीदारी: 11:36 बजे से 12:24 बजे
शाम की खरीदारी: 06:19 बजे से 08:17 बजे
प्रदोष काल – शाम 05:33 से 08:09 बजे
वृषभ काल –शाम 06:02 से 07:57 बजे
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ – 06 नवंबर सुबह 10:30 बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त – 07 नवंबर सुबह 10:47 बजे
नरक चतुर्दशी 2026 कब है?
नरक चतुर्दशी- 8 नवंबर
चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ- 07 नवंबर सुबह 10:47 बजे
चतुर्दशी तिथि समाप्त- 08 नवंबर सुबह 11:27 बजे
दिवाली 2026 कब है?
दिवाली- 08 नवंबर
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : शाम 05: 54 से 07:50 तक
प्रदोष काल – शाम 05:31 से 08:09 तक
वृषभ काल – शाम 05:54 से 07:50 तक
निशिता काल- रात 11:39 से 12:31 (09 नवंबर)
सिंह लग्न – सुबह 12:25 से 02:42 (09 नवंबर)
अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 08 नवंबर को सुबह 11:27 बजे
अमावस्या तिथि समाप्त -09 नवंबर को रात 12:31 बजे
गोवर्धन पूजा 2026 कब है?
गोवर्धन पूजा- 10 नवंबर
पूजा शुभ मुहूर्त- सुबह 06: 40 से 08:50 तक
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 09 नवंबर रात 12:31 बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त – 10 नवंबर को दोपहर 02:00 बजे
भाई दूज 2026 कब है?
दीपावली उत्सव का अंतिम प्रमुख पर्व भाई दूज होता है। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं। भाई दूज पर तिलक लगाने के लिए अपराह्न काल को विशेष महत्व दिया जाता है। इसलिए इस पर्व में द्वितीया तिथि के आरंभ और समाप्त होने के समय के साथ तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त देखना आवश्यक होता है।
भाई दूज- 11 नवंबर
भाई दूज तिलक का समय- दोपहर 01:10 से 03:20 बजे
द्वितीया तिथि प्रारम्भ – 10 नवंबर को दोपहर 02:00 बजे
द्वितीया तिथि समाप्त – 11 नवंबर को शाम 03:53 बजे