महादेव सट्टा ऐप मामले के आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया कैमरों से दूर रखते हुए सीबीआई टीम रवाना हुई। कल बुधवार को विशेष CBI कोर्ट में उसकी पेशी होगी।
इसके पहले कल नई दिल्ली में महादेव ऐप बेटिंग मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को पुलिस राउज़ एवेन्यू कोर्ट लेकर पहुंची थी और आज CBI की टीम रायपुर लेकर पहुंची है जो एयरपोर्ट से सीधे CBI दफ्तर लेकर पहुंची।
सीबीआई कल 4 नवम्बर सौरभ चंद्राकर को कोर्ट में पेश करेगी
इसके पहले दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने महादेव ऐप अवैध बेटिंग मामले के कथित सरगना सौरभ चंद्राकर की दो दिन की ट्रांज़िट रिमांड सीबीआई को दे दी. बार एंड बेंच के मुताबिक़ राउज़ एवेन्यू कोर्ट के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज निखिल चोपड़ा ने यह आदेश दिया.
चंद्राकर को 1 नवंबर को ओमान से प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया था. अब उन्हें छत्तीसगढ़ लाया गया है। छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले चंद्राकर महादेव ऑनलाइन बुक अवैध बेटिंग मामले के मुख्य#satt अभियुक्तों में से एक हैं. भिलाई से शुरू होकर दुबई तक फैले इस कथित सट्टा सिंडिकेट पर हजारों करोड़ रुपये के अवैध कारोबार, हवाला, मनी लॉन्ड्रिंग और संरक्षण राशि बांटने जैसे गंभीर आरोप हैं। अब रायपुर में पेशी और पूछताछ के दौरान कई सफेदपोशों, अधिकारियों तथा नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका पर जांच एजेंसियों की नजर रहेगी।
जांच एजेंसियों का आरोप है कि चंद्राकर और उनके सहयोगी रवि उप्पल ने भारत के बाहर से एक बड़ा ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट बनाया और चलाया. इसके लिए उन्होंने देश भर में फ्रेंचाइज़ी नेटवर्क के तहत “पैनल” और शाखाएं बनाई थी