2.38 करोड़ से अधिक का गांजा पकड़ाया, सात आरोपी गिरफतार, तस्करों के तार उड़ीसा से जुड़े होने का शक

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 05 Nov 2026 02:11 PM
2.38 करोड़ से अधिक का गांजा पकड़ाया, सात आरोपी गिरफतार, तस्करों के तार उड़ीसा से जुड़े होने का शक
ऑडियो सुनें

बस्तर में गांजा तस्करी कर रहे सात तस्करों को पुलिस ने गिरफतार किया है। उनके पास से 476 किलोग्राम का 2 करोड़ 38 लाख रूपये कीमत का गांजा पकड़ाया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में इस्तेमाल की जा रही एक लोडिंग टाटा पिकअप भी जब्त की गई है। गांजे की खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और उत्तर प्रदेश में इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

सूत्रों ने बताया कि गांजा तस्कर ओडिशा से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जगदलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजे की खेप पकड़ ली। पुलिस ने मौके से कुल 476 किलोग्राम गांजा बरामद किया। जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 करोड़ 38 लाख रुपये है। इसके अलावा गांजे के परिवहन में इस्तेमाल की गई लोडिंग टाटा पिकअप और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। इन वाहनों का इस्तेमाल तस्करी के लिए किस तरह किया जा रहा था। साथ ही वाहनों के स्वामित्व और तस्करी से उनके संबंधों की भी जांच की जा सकती है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के जरिए पुलिस गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। विशेष रूप से यह पता लगाया जा रहा है कि ओडिशा में गांजे की आपूर्ति कौन कर रहा था और उत्तर प्रदेश में इसकी खेप किसे सौंपी जानी थी ताकि इससे तस्करी के नेटवर्क की पूरी कड़ी सामने आने की उम्मीद है। बस्तर पुलिस की इस कार्रवाई से गांजा तस्करी से जुड़े लोगों को बड़ा झटका लगा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group