पंजाब से निकला छत्तीसगढ़ का ड्रग कनेक्शन, अमृतसर से पकड़ाया हेरोइन सप्लायर

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 05 Nov 2026 08:46 PM
पंजाब से निकला छत्तीसगढ़ का ड्रग कनेक्शन, अमृतसर से पकड़ाया हेरोइन सप्लायर
ऑडियो सुनें

बिलासपुर पुलिस ने ड्रग कनेकशन का बड़ा खुलासा करते हुए पंजाब के अमृतसर से एक ड्रग सप्लायर को गिरफतार किया है। इससे छत्तीसगढ़ का कनेक्शन पंजाब से निकलने का खुलासा हो गया है।

बिलासपुर पुलिस के अनुसार,  नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) के अंतरराज्यीय नेटवर्क के मुख्य सप्लायर को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है.

एसीसीयू बिलासपुर और थाना सकरी की संयुक्त टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को दबिश देकर पकड़ा. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में तकनीकी इनपुट और पूर्व में गिरफ्तार आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम अमृतसर पहुंची और मुख्य सप्लायर रविंद्रजीत सिंह उर्फ रिंकू (40 वर्ष), निवासी महेंद्रा एवेन्यू, सुल्तान विंड, अमृतसर (पंजाब) को गिरफ्तार किया.

दीपक वालिया से पूछताछ में सामने आया था मुख्य सप्लायर का नाम
इस कार्रवाई की शुरुआत थाना सकरी क्षेत्र में हुई पिछली गिरफ्तारी से जुड़ी है. पुलिस के मुताबिक, 24 अक्टूबर को उसलापुर बाजार के पास से दीपक वालिया (32 वर्ष), निवासी अमृतसर एवं हाल मुकाम उसलापुर, बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया था. उसके कब्जे से 11.73 ग्राम हेरोइन, जिसकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपए बताई गई है, और 10,500 रुपए नकद जब्त किए गए थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group