रूस में बना भारतीय वायु सेना का एक परिवहन विमान लद्दाख के न्योमा एयर बेस पर सफलतापूर्वक उतरा। वायु सेना के अनुसार, यह दुनिया भर में इस विमान द्वारा की गई अब तक की सबसे अधिक ऊंचाई वाली लैंडिंग है। यह एयरबेस लगभग 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
भारतीय वायु सेना के IL-76MD विमान ने न्योमा में सफलतापूर्वक लैंडिंग करके इतिहास रच दिया है। यह दुनिया भर में इस विमान द्वारा की गई अब तक की सबसे ऊंचाई वाली लैंडिंग है। यह विमान की बेहतरीन क्षमता का एक शानदार प्रदर्शन है, जिसे इसके चालक दल (क्रू) के असाधारण कौशल, सटीकता और पेशेवर अंदाज का समर्थन हासिल है।
यह एक ऐसा मील का पत्थर है जो भारत की रणनीतिक एयरलिफ्ट क्षमता को और मजबूत करता है। सीमाओं को पार करना, सीमाओं को नए सिरे से परिभाषित करना और इतिहास रचना इस लड़ाकू विमान की खासियत है। चीन के साथ लगी ‘लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल’ (एलओसी) से लगभग 25 किमी की दूरी पर है।