बलौदाबाजार में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसी महिला ने भी आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
गौरतलब है कि हाईटेंशन बिजली की तार से नेहरू चौक स्थित घर की रेलिंग में करंट आ गया था, जिससे कल राकेश गुप्ता और उनके बेटे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
जानते चलें कि कल धनतेरस के दिन बालौदाबाजार में हाईटेंशन तार की चपेट में आए गुप्ता परिवार के पिता- पुत्र की मौत के बाद पत्नी वर्षा की भी जान (CG Dhanteras Accident) चली गई। हादसे में घायल वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। दिवाली के मौके पर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से इलाके में मातम पसरा है। (Balodabazar Dhanteras Accident) हाईटेंशन तार की चपेट में आने से करंट और आग भड़की थी।
घटना (Balodabazar Accident) धनतेरस के रोज नहरू चौक में हुई थी। यहां एक घर के बाहर से हाईटेंशन बिजली की लाइन गुजर रही है। बताया जा रहा है कि यह तार घर से महज पांच फीट की दूरी पर है। हादसे के दौरान राकेश गुप्ता सबसे पहले करंट की चपेट में आए। उन्हें बचाने के लिए पत्नी वर्षा और बेटा ईशान आगे आए, लेकिन दोनों भी बिजली की चपेट में आ गए।
हादसे (Balodabazar Accident) में राकेश गुप्ता और उनके बेटे ईशान की तत्काल मौत हो गई, जबकि राकेश की पत्नी और ईशान की मां वर्षा गंभीर रूप से झुलस गईं थीं। जिनकी शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
घटना (Balodabazar Accident) के बाद घर के इतने करीब से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें सुरक्षा संबंधी कोई लापरवाही हुई है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।