प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली का त्योहार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ मनाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं। कल तक जहां नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार है। वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं।”
इससे पहले पीएम मोदी ने दिवाली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए लोगों को दिवाली की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने हिंदी में पोस्ट करते हुए लिखा, “सभी को दिवाली की शुभकामनाएं! देशभर में रहने वाले मेरे सभी परिवारजनों को दिवाली की असीम शुभकामनाएं।”
