राष्ट्रीय प्रतीक विवाद : अभिनेता प्रकाश राज ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर किया कटाक्ष

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 14 Jul 2022 07:27 PM
राष्ट्रीय प्रतीक विवाद : अभिनेता प्रकाश राज ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर किया कटाक्ष
ऑडियो सुनें

चेन्नई. अभिनेता प्रकाश राज ने नयी दिल्ली में नये संसद भवन के ऊपर स्थापित किये गये राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न को लेकर जारी विवाद के बीच बृहस्पतिवार को ट्विटर पर ‘‘बस पूछ रहा हूं’’ हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए केंद्र में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा.

भाजपा के मुखर आलोचक, अभिनेता-निर्माता प्रकाश राज ने माइक्रो ब्लॉंिगग साइट पर सवाल किया, ‘‘हम कहां जा रहे हैं…बस पूछ रहा हूं.’’ उल्लेखनीय है कि तमिल, ंिहदी और तेलुगू फिल्मों के अभिनेता राज ट्विटर पर हैशटैग ‘जस्ट आंिस्कग’ (बस पूछ रहा हूं) के साथ भाजपा नीत केंद्र सरकार से विभिन्न मुद्दों पर सवाल करते रहे हैं.

उन्होंने बृहस्पतिवार को भगवान राम और भगवान हनुमान की ‘पहले’ और ‘अब’ की तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें बायीं ओर पहले की तस्वीरें हैं, जबकि दायीं ओर उग्र भाव-भंगिमा वाली तस्वीरें हैं. साथ ही, बायीं ओर राष्ट्रीय प्रतीक की ‘पहले’ की तस्वीर है जबकि दायीं ओर ‘अब’ की तस्वीर है, जिसे नये संसद भवन के ऊपर स्थापित किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इस राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया था. वहीं, विपक्षी दलों ने राष्ट्रीय प्रतीक की भाव-भंगिमा में कथित तौर पर बदलाव किये जाने की आलोचना की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार पर राष्ट्रीय प्रतीक की प्रतिमा को ‘‘उग्र’’ रूप देने और प्रतीक का अपमान करने का आरोप लगाया, जबकि भाजपा ने इसे मोदी को निशाना बनाने की एक और ‘‘साजिश’’ करार देते हुए खारिज कर दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu