पूर्व कप्तान सूर्य कुमार यादव के परिवार से मिले प्रधानमंत्री मोदी, बच्ची से सुना भजन, देखिए वीडियो…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 06 Nov 2026 02:38 PM
पूर्व कप्तान सूर्य कुमार यादव के परिवार से मिले प्रधानमंत्री मोदी, बच्ची से सुना भजन, देखिए वीडियो…
ऑडियो सुनें

भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। सूर्यकुमार के साथ उनकी पत्नी देविशा और बेटी रिद्दिमा भी मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री ने इसका वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है।

यह मुलाकात प्रधानमंत्री के आवास पर हुई। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने एक बच्ची से भजन भी सुना और वह इसे सुनकर काफी खुश भी हुए। सूर्यकुमार यादव फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के साथ पिछला मैच टी20 विश्वकप 2026 में खेला था। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्वकप का खिताब जीता था।
हालांकि, खिताब के बाद सूर्यकुमार से न सिर्फ कप्तानी छीनी गई, बल्कि उन्हें टीम से बाहर किया गया। हालांकि, उनकी वापसी का दरवाजा बंद नहीं हुआ है। तब कहा गया था कि उन्हें खराब फॉर्म की वजह से बाहर किया गया। उन्हें घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने और वापसी करने को कहा गया।
सूर्यकुमार ने भारत के लिए अब तक एक टेस्ट, 37 वनडे और 113 टी20 खेले हैं। 113 टी20 में इस पूर्व विश्व नंबर-एक बल्लेबाज के नाम 36.36 की औसत और 162.95 के स्ट्राइक रेट से 3272 रन हैं। इनमें 25 अर्धशतक और चार शतक शामिल हैं। इसके अलावा 37 वनडे में उन्होंने 25.77 की औसत से 773 रन बनाए। इनमें चार अर्धशतक शामिल हैं। एक टेस्ट में उनके नाम आठ रन हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav