Stock Market: घरेलू शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 16 Nov 2026 11:49 AM
Stock Market: घरेलू शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी
ऑडियो सुनें

विदेशी पूंजी के निरंतर प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरूआती कारोबार में तेजी लौटी। बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 414.36 अंक चढकर 82,010.15 अंक पर और एनएसई निफ्टी 102.10 अंक की बढ़त के साथ 25,252.50 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, इटर्नल, टाइटन, कोटक मंिहद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में गिरावट रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट गिरावट में कारोबार कर रहे हैं जबकि हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक बढ़त में है।

अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।अंतर राष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 0.88 प्रतिशत फिसलकर 95 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 5,736.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स शुक्रवार को 318.56 अंक और निफ्टी 155.05 अंक टूटकर बंद हुआ था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav