गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर बालीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों को धमकी दी है। कहा है कि बुलेटप्रूफ केबिन भी नहीं बचा पाएंगे, मुंबई में 200 साथी तैयार हैं।
ये धमकी दो शूटरों की गिरफ्तारी के बाद आई, जो जलसा पर हमले की साजिश रच रहे थे। अमिताभ ने “बच गए” पोस्ट किया। सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विदेश में बैठकर गैंग चलाने वाले बताए जा रहे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धमकी दी है।
गोल्डी ढिल्लों ने दावा किया कि उसके दो सहयोगियों विकास ठाकुर और दीपक सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई से गिरफ्तार किया है।
गैंगस्टर ने अपनी पोस्ट में कहा कि उसके साथियों की गिरफ्तारी से उसके गिरोह की गतिविधियां रुकने वाली नहीं हैं और मुंबई में उसके 200 सहयोगी तैयार बैठे हैं। पोस्ट में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को सीधे तौर पर धमकी दी गई है।
साथ ही इस धमकी को 1984 के सिख विरोधी दंगों से भी जोड़ा गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए सभी दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
बिग बी को इससे पहले भी धमकी मिल चुकी है. जो धमकी भरा पोस्ट सामने आया है, उसमें कहा गया कि ‘जितनी बुलेटफ्रूफ केबिन बनवा लो, दोनों को मारेंगे.’