6 साल बाद फिर दूल्हा-दुल्हन बने मनोज तिवारी और सुरभि, बोले- ‘असली शादी में कोई कैमरा वाला था ही नहीं’

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' के सेट पर शादी के जोड़े में नजर आए और अपनी असली शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया।
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 18 Nov 2026 02:44 PM
6 साल बाद फिर दूल्हा-दुल्हन बने मनोज तिवारी और सुरभि, बोले- ‘असली शादी में कोई कैमरा वाला था ही नहीं’
ऑडियो सुनें

Manoj Tiwari Surbhi Wedding Look:  भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और नेता मनोज तिवारी और उनकी पत्नी सुरभि तिवारी एक बार फिर चर्चा में हैं। दोनों इन दिनों रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा 2’ में नजर आ रहे हैं, जहां उनकी केमिस्ट्री और बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है। हाल ही में शो के सेट पर शादी के 6 साल बाद दोनों फिर दूल्हा-दुल्हन के रूप में दिखे।

असली शादी का किस्सा

शादी का जोड़ा पहनने के बाद दोनों ने मीडिया से बातचीत की। मनोज तिवारी ने बताया कि उनकी असली शादी के समय वहां कोई कैमरे वाला मौजूद नहीं था, क्योंकि तब कोविड का दौर चल रहा था। उन्होंने कहा, “जब हमारी असली शादी हुई थी, तब कोई था ही नहीं कैमरे वाला। उस समय कोविड चल रहा था।” दोनों ने पैपराजी के सामने कई पोज दिए और खूब मुस्कुराते नजर आए।

मनोज-सुरभि का शादी वाला लुक

  • मनोज तिवारी: क्रीम रंग की पगड़ी के साथ ब्राउन और गोल्डन रंग का शाही आउटफिट।
  • सुरभि तिवारी: लाल रंग की हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी, हैवी ज्वेलरी, मांगटीका और चूड़ियों के साथ ब्राइडल लुक।

दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

मनोज तिवारी की दो शादियां

मनोज तिवारी ने पहली शादी 1999 में रानी तिवारी से की थी। दोनों की एक बेटी रीति तिवारी है। 2012 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद मनोज ने 26 अप्रैल 2020 को लॉकडाउन के दौरान सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की। दोनों की दो बेटियां हैं।

मनोज और सुरभि की लव स्टोरी

दोनों की पहली मुलाकात एक रीजनल रियलिटी शो में हुई थी, जहां मनोज होस्ट और सुरभि कंटेस्टेंट थीं। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं। सुरभि मनोज के काम और रोजमर्रा की जरूरतों का ध्यान रखने लगीं और मनोज भी उनके स्वभाव से प्रभावित हुए। दूसरी शादी के लिए मनोज पहले तैयार नहीं थे, लेकिन उन्होंने अपनी बड़ी बेटी रीति से बात की। रीति की सहमति मिलने के बाद दोनों ने रिश्ते को आगे बढ़ाया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news