इंदिरा असाधारण थीं, उनकी दृढ़ता मेरे परिवार की महिलाओं में आज भी जीवंत: राहुल गांधी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 19 Nov 2026 04:46 PM
इंदिरा असाधारण थीं, उनकी दृढ़ता मेरे परिवार की महिलाओं में आज भी जीवंत: राहुल गांधी
ऑडियो सुनें

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर अपनी दादी को याद करते हुए कहा कि उनकी दृढ़ता मेरे परिवार की महिलाओं में आज भी जीवंत है और उनमें से प्रत्येक अपने आप में अनूठी एवं प्रतिभाशाली है।

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी दादी असाधारण थीं और उनकी दृढ़ता मेरे परिवार की महिलाओं में आज भी जीवंत है। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर अपनी दादी को याद करते हुए कहा कि उनकी दृढ़ता मेरे परिवार की महिलाओं में आज भी जीवंत है और उनमें से प्रत्येक अपने आप में अनूठी एवं प्रतिभाशाली है।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ”दादी असाधारण थीं। वह निडर, दृढ़ निश्चयी और प्रेम से भरपूर थीं।” राहुल गांधी ने कहा कि उनके परिवार की महिलाओं का प्यार और अपनापन हम सबको एक साथ बांधे रखता है और वे हर दिन मुझे प्रेरित करती हैं।

उन्होंने कहा, ”जन्मदिन की शुभकामनाएं दादी। उन्हें (परिवार की महिलाओं को) देखकर आपको बहुत गर्व होता।” इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। उनके पिता जवाहरलाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे। वह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। उन्होंने 1966 से 1977 और फिर 1980 से 1984 तक प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल में 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध और बांग्लादेश का गठन सबसे प्रमुख घटना रही। 31 अक्टूबर 1984 को नयी दिल्ली में उनकी हत्या कर दी गई थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav