प्लेन क्रैश होते होते बचा, अमेरिका का 120 यात्रियों वाला विमान सुरक्षित लैंड हुआ, उड़ान भरते ही आग की लपटें देखी गईं थीं!

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 20 Nov 2026 09:14 AM
प्लेन क्रैश होते होते बचा, अमेरिका का 120 यात्रियों वाला विमान सुरक्षित लैंड हुआ, उड़ान भरते ही आग की लपटें देखी गईं थीं!
ऑडियो सुनें

अमेरिका के फीनिक्स स्काई हार्बर एयरपोर्ट से आज सुबह 120 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान आपातकालीन परिस्थितियों से निबटने के बाद सुरक्षित वापस आ गया।

दरअसल विमान के पायलट ने मेडे मेडे एक सिग्नल देकर किसी अनहोनी की आशंका को जन्म दे दिया था। विमान के उड़ान भरते ही उसके पिछले हिस्से में आग की लपटें उठते एक अन्य विमान के पायलट ने देखी थीं जिसने ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को सूचित किया। बाद में उड़ान भर चुके विमान के पायलट ने भी इसकी पुष्टि की थीं। उसके बाद विमान को वापस लाने का फैसला किया गया।

इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली है। सूत्रों के मुताबिक उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, 120 लोगों को ले जा रहे अमेरिकन एयरलाइंस के एयरबस A319 विमान ने ‘मेडे’ (आपातकालीन स्थिति) घोषित कर दिया था।

ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के साथ हुई बातचीत में, कंट्रोलर्स ने फ्लाइट AA3230 को चेतावनी दी कि उनके पीछे से उड़ान भरने वाले स्काईवेस्ट क्रू ने विमान के एक इंजन से आग की लपटें और संभवतः किसी तरल पदार्थ (fluid) का रिसाव होते देखा है।

अमेरिकन एयरलाइंस के पायलटों ने पुष्टि की कि उन्हें हाइड्रोलिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है और वे वापस फीनिक्स लौटना चाहते हैं।

कुछ ही पलों बाद, क्रू ने “मेडे, मेडे, मेडे” घोषित किया और स्काई हार्बर वापस लौटने के लिए दिशा-निर्देश (vectors) मांगे।

जब कंट्रोलर्स ने पूछा कि क्या उन्हें लैंडिंग से पहले ईंधन कम करने (burn fuel) की जरूरत है, तो पायलटों ने मना कर दिया और पुष्टि की कि विमान में 120 लोग सवार हैं। पायलटों ने तुरंत स्काई हार्बर वापस लौटने का अनुरोध किया।

“मेडे, मेडे, मेडे!” यह आपातकालीन स्थिति जारी हो गई थीं। एयरलाइन के अनुसार, विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया और अपने आप ही टैक्सी करते हुए गेट तक पहुंच गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group