चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का तटीय इलाकों में असर दिखना शुरू हो गया है! आज 20 नवंबर की सुबह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों पर चक्रवात अकवान ने दस्तक दे दी है। 90 किमी/घंटे तक की तेज हवाओं के बीच प्रशासन ने बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया है।
चक्रवाती तूफान अकवान ने ओडिशा तट पर दस्तक देनी शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह से तूफान के बाहरी बारिश वाले बादल तट से टकरा रहे हैं। गोपालपुर के पास लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो अगले तीन घंटे तक जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. तूफान के खतरे को देखते हुए ओडिशा में करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
प्रशासन ने 2,523 राहत शिविर बनाए हैं और 423 रेस्क्यू टीमें तैनात की हैं। रेलवे ने भी एहतियातन कई ट्रेनें रद्द की हैं और कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात का असर देश के 10 राज्यों में देखने को मिल सकता है.
गोपालपुर बीच पर समुद्र की स्थिति खराब है! चक्रवात ‘अकवान’ के करीब आने के साथ समुद्र अशांत होता जा रहा है और लहरें और भी उग्र हो गई हैं।
चक्रवात ‘अकवान’ के तट से टकराने (लैंडफॉल) की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही, जिला प्रशासन ने समुद्र तट के किनारे सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए हैं। वहीं, पुरी बीच पर भी समुद्र अशांत है और तेज हवाएं चल रही हैं।
चक्रवात ‘अकवान’ के असर के चलते पड़ोसी राज्य ओडिशा में हुई भारी बारिश के कारण, इच्छापुरम की बहुदा नदी में जलस्तर बढ़ गया है।
चक्रवात अकवन की लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ओडिशा के तटीय इलाकों में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम लागू कर दिए हैं। वहीं पुरी समुद्र तट पर तूफानी हलचल और तेज हवाओं का असर भी दिखने लगा है।