अंतरिक्ष : 26 अरब किलोमीटर दूर से पृथ्वी पर आया एक संदेश, 24 घण्टे लग गया समय, NASA ने मंगल गृह पर परसेवरेंस’ को सुरक्षित उतारा

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 21 Nov 2026 06:00 PM
अंतरिक्ष : 26 अरब किलोमीटर दूर से पृथ्वी पर आया एक संदेश, 24 घण्टे लग गया समय, NASA ने मंगल गृह पर परसेवरेंस’ को सुरक्षित उतारा
ऑडियो सुनें

सोचिए आपका कोई अपना आपसे इतनी दूर हो कि उसकी आवाज आप तक पहुंचने में पूरे 24 घंटे लग जाएं। न कोई मोबाइल नेटवर्क, न इंटरनेट और न ही कोई टावर… बस अंतरिक्ष के अंधेरे में सफर करता एक यान और पृथ्वी पर बैठे कुछ लोग, जो उसके अगले मैसेज का इंतजार कर रहे हैं।

यह किसी साइंस फिक्शन फिल्म का सीन नहीं, बल्कि हकीकत है।

NASA के Voyager 1 ने करीब 26 अरब किलोमीटर दूर से पृथ्वी में ‘फोन’ किया है। इस मैसेज को धरती तक पहुंचने में पूरे 24 घंटे लगे। इसके साथ ही यह यान पृथ्वी से एक लाइट-डे (Light-day) की दूरी पार करने वाला पहला ह्यूमन मेड अंतरिक्ष यान बन गया है।

लेकिन करीब पांच दशक से अंतरिक्ष में सफर कर रहा यह यान आखिर हमें क्या संदेश भेज रहा है? और इतनी दूर पहुंचने के बाद भी इसका पृथ्वी से संपर्क कैसे बना हुआ है?

NASA ने 19 नवंबर 2026 को पुष्टि की कि Voyager 1 ने 18 नवंबर को पृथ्वी से एक लाइट-डे की दूरी का ऐतिहासिक पड़ाव पार कर लिया। यह दूरी करीब 16.1 अरब मील यानी 25.9 अरब किलोमीटर है। यान से भेजे गए रेडियो सिग्नल को पृथ्वी तक पहुंचने में पूरे 24 घंटे लगे। कैलिफोर्निया स्थित NASA के जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी (JPL) में वैज्ञानिकों और मिशन कंट्रोल टीम ने इस सिग्नल के जरिए इसकी दूरी की पुष्टि की।

एक लाइट-डे का मतलब वह दूरी है, जितनी दूरी प्रकाश 24 घंटे में तय करता है। प्रकाश की रफ्तार करीब 3 लाख किलोमीटर प्रति सेकंड है। यानी Voyager 1 से पृथ्वी तक कोई संदेश आने में एक दिन और यहां से कोई निर्देश भेजने पर उसे वहां पहुंचने में एक दिन लगता है। इस तरह यान से दोबारा जवाब मिलने का इंतजार करीब 48 घंटे का हो सकता है।

अंतरिक्ष में नया मेहमान :

नासा ने मंगल ग्रह पर एक नया परसेवरेंस’ को कल सुरक्षित उतार दिया. नासा ने इसका वीडियो जारी किया है जिसे आप देख सकते हैं.

मंगल के वायुमंडल में बेहद तेज़ गति से प्रवेश करने से लेकर पैराशूट खोलने और रॉकेट-पावर्ड ‘स्काई क्रेन’ का इस्तेमाल करने तक, हर एक सेकंड बहुत अहम था।

नासा को यह जटिल लैंडिंग प्रक्रिया पूरी तरह से अपने आप (ऑटोनॉमस तरीके से) अंजाम देनी थी, जिसमें इंसानी दखल के लिए कोई समय नहीं था।

सात मिनट। अनगिनत इंजीनियरिंग चुनौतियाँ और एक शानदार उपलब्धि हासिल की है नासा ने.

और फिर पुष्टि हुई: ‘परसेवरेंस’ मंगल ग्रह पर सुरक्षित उतर गया है।

उधर मंगल ग्रह पर एक विशाल धूल के बवंडर ने अचानक एंट्री मार दी! परसेवरेंस’ ने मंगल की सतह पर नाचते हुए, 3 मील चौड़े इस अद्भुत बवंडर को कैमरे में कैद कर लिया। यह ‘लाल ग्रह’ हमें हैरान करना कभी बंद नहीं करता! 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group