मर्डर मिस्ट्री : एयर होस्टेस की हत्या का राज खुला, पति के अफेयर से नाराज पत्नी ने दी थी 13 लाख की सुपारी, अपनी कार के GPS से कातिलों को ट्रैक करवाई एयर होस्टेस की लोकेशन

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 21 Nov 2026 07:52 PM
मर्डर मिस्ट्री : एयर होस्टेस की हत्या का राज खुला, पति के अफेयर से नाराज पत्नी ने दी थी 13 लाख की सुपारी, अपनी कार के GPS से कातिलों को ट्रैक करवाई एयर होस्टेस की लोकेशन
ऑडियो सुनें

महाराष्ट्र की गोंदिया पुलिस ने इस केस का खुलासा कर दिया है। हत्या और साजिश में शामिल चार लोगों मध्य प्रदेश के बालाघाट की इंडिगो एयरलाइन कर्मी वर्षा तुरकर (35) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की साजिश वर्षा के बॉयफ्रेंड नितेश की पत्नी मोना अग्रवाल ने रची थी। मोना ने पड़ोसी के जरिए 13 लाख रुपए की सुपारी तय कराई थी। इसमें से 5 लाख रुपए शाहरुख पठान को दिए गए थे।को गिरफ्तार किया है। इनमें मास्टरमाइंड मोना अग्रवाल भी शामिल है। इसके साथ ही इमरान शेख, नलन शेख और कृष्णा राऊत है।

महाराष्ट्र की एयर होस्टेस वर्षा तुर्कर की हत्या में पति के अफेयर के शक पर पत्नी ने 13 लाख की सुपारी दी और कार के GPS से कातिलों को लोकेशन पहुंचाई। पुलिस ने पत्नी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 फरार हैं।

पुलिस के अनुसार, वर्षा तुर्कर और उनके दोस्त नितेश अग्रवाल के बीच प्रेम-संबंध थे, जिसकी भनक नितेश की पत्नी मोना अग्रवाल को लग गई थी। इसी बात से नाराज होकर मोना ने 13 लाख रुपये की सुपारी देकर वर्षा की हत्या करवाई और कातिलों को अपनी कार के GPS ऐप से लोकेशन ट्रैक करवाई। इस मामले में पुलिस ने मोना अग्रवाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं।

वर्षा तुर्कर पुणे के धनोरी की रहने वाली थीं। वह दिवाली की छुट्टियों में अपने मायके आई थीं। 14 नवंबर को वह अपने दोस्त नितेश के साथ वैनगंगा नदी के किनारे घूमने गई थीं। वहां कुछ अनजान हमलावरों ने वर्षा पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने वर्षा की पीठ पर चाकू से कई बार वार किए। इसके बाद नितेश ने ही वर्षा के घरवालों को इस हमले की जानकारी दी। परिवार के लोग वर्षा को अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने जांच के बाद वर्षा को मृत घोषित कर दिया।

CCTV कैमरों की जांच से खुला राज
इस हत्या के बाद पुलिस ने सबसे पहले नितेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। पुलिस को नितेश पर इसलिए शक हुआ क्योंकि हमलावरों ने नितेश को बिल्कुल भी चोट नहीं पहुंचाई थी। जब पुलिस ने आगे जांच की तो नितेश और वर्षा के बीच प्रेम-संबंधों की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस को नितेश की पत्नी मोना अग्रवाल की साजिश के बारे में पता चला। इस केस को सुलझाने के लिए गोंदिया पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के वीडियो देखे। इसी जांच के दौरान पुलिस एक संदिग्ध आरोपी इमरान शेख तक पहुंची और पूछताछ में उसने सारी सच्चाई बता दी।

कार के GPS ऐप की एक गलती से पकड़ी गई पत्नी
पुलिस ने बताया कि मोना अग्रवाल ने अपने पड़ोसी कुणाल कुंभलकर की मदद से शाहरुख पठान नाम के अपराधी को 13 लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसके बाद शाहरुख ने हत्या करने का काम इमरान शेख, नलेन शेख और कृष राउत को दिया। घटना वाले दिन नितेश के पास जो कार थी, वह मोना के नाम पर है। मोना ने कार की लोकेशन पता करने के लिए हमलावरों को गाड़ी के GPS ऐप ‘टोयोटा आई-कनेक्ट’ (Toyota i-Connect) का आईडी और पासवर्ड दे दिया था। इसी जीपीएस लोकेशन की मदद से हमलावर सीधे वर्षा तक पहुंच गए थे। मोना की यही एक गलती उसे जेल तक ले गई।

जांच के अनुसार, 14 नवंबर को बोंडरानी के जंगल में वर्षा पर चाकू से हमला किया गया। आरोपियों ने नितेश की कार में लगे GPS की मदद से उसकी लोकेशन ट्रैक की थी। पुलिस ने करीब 200 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो अन्य की तलाश जारी है. मामले में वर्षा और नितेश के बीच कथित तौर पर 60 लाख रुपये के लेनदेन की बात भी सामने आई है। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है।

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group