IAS शीला दाहिमा का गाया सांग वायरल हुआ, आया दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के..सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, सुनिए आप भी !

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 21 Nov 2026 09:01 PM
IAS शीला दाहिमा का गाया सांग वायरल हुआ, आया दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के..सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, सुनिए आप भी !
ऑडियो सुनें

मेरे लिए सिग्नल तोड़ताड के,आया दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के… वीडियो में गाते हुए चश्में में दिख रही महिला कोई आम महिला नहीं है! ये मोहतरमा हैं श्योपुर की कलेक्टर IAS शीला दाहिमा।

मध्यप्रदेश के श्योपुर की कलेक्टर शीला दाहिमा इन दिनों अपने अनोखे अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वीडियो में वह चश्मा लगाकर बॉलीवुड फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का गाना ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ गाती नजर आ रही हैं। इससे पहले भी उनके गाने और डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं।

प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ उन्हें गायकी का भी शौक है। कलेक्टर शीला दाहिमा का बॉलीवुड गीत ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ गाते हुए पॉप स्टार अंदाज चर्चा में है। साल 2015 बैच की आईएएस अफसर हैं, एमपी के श्योपुर की कलेक्टर शीला के गाने और डांस के वीडियो इंटरनेट पर चर्चा व तारीफ़ बटोर चुके हैं। अधिकांशतः कलक्टर सरकारी आयोजनों-बैठकों में ही नजर आते हैं पर जब कोई कलेक्टर फ़िल्मी अंदाज़ में दिखाई दे तो जनता में कौतूहल उत्पन्न होना स्वाभाविक है। ये वायरल वीडियो दो साल पहले बनाया गया था।

वहीं, ‘लेके पहला-पहला प्यार’ गीत गाने का उनका वीडियो भी वायरल बताया जा रहा है। गायकी के अलावा शीला दाहिमा को डांस, पेंटिंग और कुकिंग का भी शौक है। उनके इस अलग अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. देश की सर्वोच्च नौकरशाही में कला-संस्कृति से युक्त प्रतिभाओं की भरमार है!

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group