बीजेपी ने बड़ा फैसला लेते हुए ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की । पार्टी के एक बयान के मुताबिक असम के जोगेन मोहन, ओडिशा की ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश के संगम लाल गुप्ता दिल्ली के सतप्रकाश राणा, बिहार के अर्जुन सहनी और उत्तर प्रदेश की संगीता बलवंत बिंद को मोर्चे का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वहीं, इसमें क्रिकेटर युजवेंद्र सिंह चहल का नाम चौंकाने वाला रहा है जिन्हें आज ही बीजेपी में शामिल किया गया और ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
दिल्ली के गजेंद्र यादव, कर्नाटक के प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ के ललित चंद्राकर को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। बीजेपी ने ओबीसी मोर्चा के लिए सात नये राष्ट्रीय सचिव और अन्य पदाधिकारी भी नियुक्त किए।
बीजेपी ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ( BJP OBC Morcha New Team)
| नाम | राज्य |
| जोगेन मोहन | असम |
| ममता मोहंता | ओडिशा |
| संगम लाल गुप्ता | उत्तर प्रदेश |
| बबनराव राव जी चौधरी | महाराष्ट्र |
| सत प्रकाश राणा | दिल्ली |
| डॉ. अर्जुन साहनी | बिहार |
| संगीता बलवंत बिंद | उत्तर प्रदेश |
बीजेपी ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री की लिस्ट
| नेताओं के नाम | राज्य |
| दशरथ जी ठाकोर | गुजरात |
| टी वरथराजन | तमिलनाडु |
| संजीव कुमार (बबलू भगत) | झारखंड |
| सरिता जांगिड़ | हरियाणा |
| कडमंची रमेश | तेलंगाना |
| वैभव पवार | मध्य प्रदेश |
| भीम कुमार साहू | बिहार |
बीजेपी ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री की लिस्ट
| नेताओं का नाम | राज्य |
| गजेंद्र यादव | दिल्ली |
| प्रमोद मध्वराज | कर्नाटक |
| ललित चंद्राकार | छत्तीसगढ़ |
- बीजेपी ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी: ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के राधेश्याम यादव को मिली है।
- बीजेपी ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री: ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दिल्ली के संजय कुमार गुर्जर को मिली है।
- बीजेपी ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय सह कार्यालय मंत्री: ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दिल्ली के अरुण यादव को दी गई है।
- बीजेपी ओबीसी मोर्चा मीडिया संयोजक: ओबीसी मोर्चा के मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी बिहार के अजय गुप्ता को दी गई है।
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को बीजेपी ओबीसी मोर्चा में मिला पद
बता दें कि शनिवार को क्रिकेटर युजवेंद्र चहल बीजेपी में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी की नई राष्ट्रीय OBC मोर्चा कार्यकारिणी में जगह मिली है। उन्हें दिल्ली ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।