विदेश यात्राओं पर लगे आरोपों को पटनायक ने बताया ‘झूठा’, उचित जवाब देने की बात कही

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 23 Nov 2026 02:45 PM
विदेश यात्राओं पर लगे आरोपों को पटनायक ने बताया ‘झूठा’, उचित जवाब देने की बात कही
ऑडियो सुनें

ओडिशा सरकार द्वारा 2022 से 2024 के बीच अपनी विदेश यात्राओं की जांच का आदेश दिए जाने के दो दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष नवीन पटनायक ने सोमवार को कहा कि उनकी विदेश यात्राओं को लेकर झूठे आरोप लगाए गए हैं और इस संबंध में उचित जवाब दिया जाएगा। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पटनायक ने प्रश्नकाल में हिस्सा लेने के बाद यह टिप्पणी की। 18 नवंबर को शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद तीन दिन तक हुए व्यवधान के बाद सोमवार को प्रश्नकाल शांतिपूर्ण ढंग से चला।

पटनायक ने कहा, ”मैंने विदेश की बहुत कम यात्राएं कीं और वे केवल ओडिशा से जुड़े मामलों के लिए थीं। मुझे पता चला है कि मेरी और मेरे अधिकारियों की यात्राओं को लेकर कुछ झूठे आरोप लगाए गए हैं। इसका उचित जवाब दिया जाएगा।” मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को पटनायक की 2022 और 2024 की विदेश यात्राओं की जांच का आदेश दिया था। कुछ आरटीआई कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी कि जापान, इटली और अन्य स्थानों की उनकी यात्राओं से जुड़े खर्च के रिकॉर्ड में विसंगतियां हैं और पारर्दिशता का अभाव है।

माझी ने सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव सुरेश कुमार वशिष्ठ को जांच करने तथा यात्रा रिकॉर्ड और खर्च के ब्योरे की पड़ताल करने का निर्देश दिया था। इस बीच, 2000 से 2024 तक मुख्यमंत्री के रूप में अपने 24 साल के कार्यकाल के दौरान पटनायक की दो विदेश यात्राओं को लेकर बीजद और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

बीजद ने जांच का स्वागत करते हुए माझी और उनके दो उपमुख्यमंत्रियों के वी ंिसह देव तथा प्रवती परिडा की विदेश यात्राओं की भी इसी तरह जांच कराने की मांग की है। पार्टी ने मुख्य सचिव समेत वरिष्ठ अधिकारियों की विदेश यात्राओं की जांच की मांग भी की है। राजस्थान के ग्रामीण निकाय चुनावों में भाजपा की हार के बारे में पूछे जाने पर पटनायक ने कहा, ”इस बात की भी आशंका है कि ओडिशा की भाजपा सरकार राज्य में तीन स्तरीय पंचायत चुनाव कराने में देरी कर सकती है।” बीजद और कांग्रेस दोनों ने आशंका जताई है कि राज्य की भाजपा सरकार ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव टाल सकती है। ये चुनाव अस्थायी रूप से क्रमश? अप्रैल और मई 2027 में होने हैं।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav