VIDEO उम्रकैद की सजा सुनते ही आरोपी ने कोर्ट की पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 24 Nov 2026 04:21 PM
VIDEO उम्रकैद की सजा सुनते ही आरोपी ने कोर्ट की पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत
ऑडियो सुनें

नवी मुंबई के बेलापुर कोर्ट में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी ने अदालत की इमारत की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल आरोपी की मौत हो गई।

मृतक की पहचान नागेश बाबू लाड (उम्र 30 से 35 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2019 में नेरुल पुलिस ने नागेश को हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया था। सोमवार को न्यायाधीश प्रसन्ना चांदगुडे की अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सजा सुनने के बाद उसने अदालत की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी।

See Video

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group