Parastu Ahmadi बिना हिजाब पहने गाना गाने पर सिंगर को 74 कोड़े पड़े, पूरी टीम को भी मिली सजा

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 24 Nov 2026 07:54 PM
Parastu Ahmadi बिना हिजाब पहने गाना गाने पर सिंगर को 74 कोड़े पड़े, पूरी टीम को भी मिली सजा
ऑडियो सुनें

ईरान का बर्बर इस्लामी शासन महिला गायिकाओं को जेल में डालता है और उन्हें कोड़े मारता है। वकील मुस्तफा नीली के अनुसार, ऐतिहासिक ‘देर-ए गचिन कारवांसेराय’ (सराय) में गाने के लिए आज परस्तू अहमदी को 74 कोड़े मारे गए। साथ ही उनकी पूरी टीम को भी सरेआम पीटा गया। ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी और उनकी टीम के 4 सदस्यों को 74-74 कोड़े मारने की सजा मिली.

आरोप है कि परस्तू अहमदी ने एक लाइव कंसर्ट के दौरान बिना हिजाब के परफार्मेंस किया था। हालांकि लाइव कंसर्ट के दौरान परस्तू ने काले कपड़े पहने थे लेकिन कटटरपंथी नही माने.

नीली ने ‘एमतेदाद’ को बताया कि सोमवार, 23 नवंबर 2026 को कोम (Qom) के अभियोजक कार्यालय में अहमदी और उनकी परफॉरमेंस टीम के चार सदस्यों—सोहेल फकीह-नासिरी, अमीन ताहेरी, अमीर अली पिरनिया और मोहसेन लशकारी—को कोड़े मारे गए।

अपील कोर्ट द्वारा उनकी सजा बरकरार रखे जाने के बाद, ये पांचों लोग अभियोजक कार्यालय की ‘सजा अमल इकाई’ (sentence enforcement unit) में पेश हुए, जहां उन्हें कोड़े मारे गए। 29 साल की अहमदी ने दिसंबर 2024 में यूट्यूब लाइव-स्ट्रीम किए गए एक कॉन्सर्ट के दौरान बिना आस्तीन वाली ड्रेस पहनी थी. ईरान के कानून में महिलाओं के लिए सिर पर स्कार्फ और शालीन कपड़े पहनना ज़रूरी है.

इसी साल जून में, क़ोम की एक अदालत ने अहमदी और आठ अन्य लोगों को “अश्लील और अभद्र सामग्री” प्रकाशित करके “सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन” करने का दोषी ठहराया था. उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया था.

अभियुक्तों के वकीलों में से एक ने बीबीसी को बताया कि अहमदी और उनके चार पुरुष सह-अभियुक्तों को क़ोम में ‘क्रिमिनल सेंटेंस एनफोर्समेंट ऑफिस’ की तीसरी शाखा में कोड़े मारे गए थे. 74 कोड़े मारने की सज़ा के अलावा, उन पर ऑडियो-विज़ुअल गतिविधियों और दो साल तक देश छोड़ने पर भी रोक लगा दी गई.

परास्तू अहमदी एक देशभक्त और मासूम ईरानी गायिका, जो दिसंबर 2023 में “कारवांसेराई” (Caravanserai) नामक कॉन्सर्ट के बाद ईरानी संगीत जगत में एक जाना-माना नाम बन गई थीं, उन्हें उनकी सजा दी गई है. उन्हें 74 कोड़े मारे गए और इसकी एकमात्र वजह यह थी कि उन्होंने एक कॉन्सर्ट में “आज़ादी” (freedom) के बारे में गाया था।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group