चेन्नई में INDIA गठबंधन के नेताओं ने DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन जी से मुलाकात कर प्रस्तावित परिसीमन बिल के विरोध में समर्थन मांगा। इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक खत्म हो गई है तथा स्टालिन से मिलने के बाद सभी नेता घर से निकलकर मुंबई की ओर निकल गए हैं जहां अब वे शरद पवार से मुलाकात करेंगे।
इस दौरान राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे तथा ममता बनर्जी मौजूद रहीं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेताओं और स्टालिन के बीच हुई बैठक में कोई बड़ा आश्वासन नही मिला है। सभी ने अपनी अपनी बात रखी और लोकतंत्र को बचाने पर जोर दिया। हालांकि स्टालिन ने एक टिवट करके चौंकाने वाला बयान दिया है। स्टालिन ने सभी नेताओं का स्वागत किया। अभिषेक बनर्जी डी. के. शिवकुमार वी. डी. सतीशन रेवंत रेड्डी के. सी. वेणुगोपाल सुधाकर सिंह राजीव राय एम. ए. बेबी कपिल सिब्बल का स्वागत किया।
संसद का सत्र कल (30 नवंबर) से शुरू हो रहा है। इस बार महिला आरक्षण बिल को संसद में पास कराने के लिए सरकार एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। विपक्षी ब्लॉक के सियासी दलों को भी साधा जा रहा है। सरकार बिल्कुल भी नहीं चाहती कि पिछली बार की तरह इस बार ये बिल संसद में अटककर रह जाए। बीआरएस से लेकर टीएमसी तक ने इस बिल के समर्थन का ऐलान कर दिया है।
सरकार के प्रस्ताव में लोकसभा और राज्यों की विधानसभा की सीटें बढ़ाने का भी जिक्र है। लोकसभा की सीटें बढ़ाकर अधिकतम 850 तो वहीं विधानसभाओं की सीटें बढ़ाकर अधिकतम 650 तक करने की तैयारी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परिसीमन से जुड़े नये महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी है। लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल खुलकर इसके विरोध में उतर आए हैं। अब देखना ये है कि क्या मोदी सरकार अपने दावे के मुताबिक इस बार महिल आरक्षण बिल को पास करा लेगी या विपक्ष उसे अपने चक्रव्यूह में फंसाने में कामयाब हो जाएगा।