जम्मू से 5,461 तीर्थयात्रियों का 16वां जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 15 Jul 2022 07:51 PM
जम्मू से 5,461 तीर्थयात्रियों का 16वां जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना
ऑडियो सुनें

जम्मू. कड़ी सुरक्षा के बीच 5,461 तीर्थयात्रियों का 16वां जत्था दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए शुक्रवार को सुबह रवाना हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इससे पहले, अमरनाथ गुफा के पास आठ जुलाई को बादल फटने पर हुई भीषण बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने से यात्रा को रविवार को स्थगित कर दिया गया था और सोमवार को यात्रा फिर बहाल की गई. हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई थी.

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिये 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से 30 जून को शुरू हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिजÞर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 220 वाहनों में कुल 5,461 तीर्थयात्री यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए.

उन्होंने बताया कि बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 1,975 तीर्थयात्री 86 वाहनों में तड़के साढ़े तीन बजे सबसे पहले रवाना हुए. इसके बाद कश्मीर में पहलगाम शिविर के लिए 3,486 तीर्थयात्रियों को लेकर 134 वाहनों का दूसरा काफिला सुबह चार बजकर 25 मिनट पर रवाना हुआ.

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 1.52 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवंिलग के दर्शन कर चुके हैं.
अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी. उन्होंने बताया कि कश्मीर में नुनवान-चंदनवाड़ी मार्ग पर बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने से पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई. वहीं, खाई में गिरने से दो कुलियों की जान चली गई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu