मुंबई में शाही मुलाकात: मुंबई इन दिनों ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की वजह से चर्चा में है। इसके लिए ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन खास तौर पर भारत आए हैं। यात्रा के दौरान शाही जोड़े ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस से खास मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीर 17 नवंबर की शाम 7:30 बजे ‘द अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स – मुंबई 2026’ के कार्यक्रम से मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक अकाउंट से शेयर की गई।
दोनों परिवारों के बीच दिखा अपनापन
इस मुलाकात की खास बात दोनों परिवारों के बीच दिखा अपनापन रहा। मुख्यमंत्री फडणवीस ने शाही मेहमानों का महाराष्ट्र में दिल से स्वागत किया। इस दौरान अमृता फडणवीस भी मौजूद रहीं।
साड़ी में अमृता फडणवीस का खूबसूरत अंदाज
अमृता फडणवीस ने इस मौके पर साड़ी पहनी और अपने लुक से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने डायमंड ड्रॉप नेकलेस और स्टड ईयररिंग्स के साथ अपना लुक पूरा किया। साइड पार्टेड खुले बालों को उन्होंने कर्ली स्टाइल दिया।
मेकअप में ग्लोइंग बेस, डार्क शेड लिपस्टिक और बिंदी का इस्तेमाल किया गया। आंखों पर हल्का आइशैडो और आइलाइनर था, और गालों पर ब्लश व हाईलाइटर लगाकर उन्होंने मेकअप को फाइनल टच दिया।
प्रिंसेस केट का लाल अनारकली लुक
प्रिंसेस केट ने महिमा महाजन की डिजाइन की हुई लाल फ्लोर-लेंथ अनारकली पहनी। आउटफिट पर सुनहरी नाजुक बूटियों का काम था। नेकलाइन, कमर और स्लीव्ज के कफ्स पर हरे और सिल्वर रंग की बारीक कढ़ाई कंट्रास्ट दे रही थी।
उन्होंने इसके साथ लेयर्ड डायमंड नेकलेस, स्टेटमेंट ड्रॉप इयररिंग्स और मैचिंग लाल क्लच कैरी किया। बाल हाफ-अप, हाफ-डाउन स्टाइल में थे और मेकअप सटल रखा गया था।
प्रिंस विलियम दिखे क्लासिक बंदगला में
प्रिंस विलियम मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए काले बंदगला में क्लासिक लुक में नजर आए। भारतीय डिजाइनरों के ट्रेडिशनल आउटफिट में शाही कपल का यह देसी अंदाज कार्यक्रम का बड़ा आकर्षण बना रहा।